बेकाबू गाय ने पिता-पुत्री समेत तीन पर हमला किया

बेकाबू गाय ने पिता-पुत्री समेत तीन पर हमला किया
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

नगर निगम बीकानेर की लापरवाही ने लीया विकराल रूप

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 20 अप्रैल। शहर की अव्यवस्थित सड़कों और नगर निगम की घोर लापरवाही ने एक बार फिर आमजन की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शनिवार को धोबीधोरा क्षेत्र में एक पालतू गाय के हमले में एक पिता-पुत्री समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

हमले में घायल हुए लोगों की पहचान शुचि भारद्वाज, उनके पिता हरिकिशन शर्मा और एक अन्य युवक विजेंद्र के रूप में हुई है। तीनों को हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाय ने पीड़ितों को बुरी तरह से घसीटा और हमला करते वक्त बेहद आक्रामक थी। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोग पानी और लाठियों की मदद से उसे काबू में ला सके।

स्थानीय निवासी विनोद कुमार पांडे ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में एक 5 वर्षीय बच्ची को आवारा कुत्ते ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसके शरीर पर 20 टांके लगाने पड़े थे। उनका कहना है कि नगर निगम की अनदेखी और गैरजिम्मेदार रवैये के चलते क्षेत्र में सैकड़ों अवैध बाड़े संचालित हो रहे हैं और सड़कों पर आवारा पशुओं की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।

धोबीधोरा निवासी सत्य नारायण आचार्य ने प्रशासन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, “नगर निगम तब तक चुप बैठा रहता है जब तक कोई बड़ा हादसा न हो जाए। क्या वे किसी की मौत का इंतजार कर रहे हैं?”

योगेश व्यास, एक अन्य स्थानीय नागरिक, ने कहा, “आज शहर में जानवरों से ज्यादा खतरनाक प्रशासन की उदासीनता हो चुकी है। अब लोग सिर्फ कार्रवाई नहीं, जिम्मेदारी तय करने की मांग कर रहे हैं।”

इस घटना ने एक बार फिर बीकानेर की सिविक सेफ्टी व्यवस्था पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या नगर निगम अब भी जागेगा या अगली दुर्घटना की प्रतीक्षा करेगा ?

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *