केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गोडू में महाविद्यालय भवन और पीएम श्री स्कूल के सुदृढ़ीकरण कार्यों का लोकार्पण किया

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गोडू में महाविद्यालय भवन और पीएम श्री स्कूल के सुदृढ़ीकरण कार्यों का लोकार्पण किया
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 13 अगस्त। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बुधवार को गोडू में राजकीय महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही, उन्होंने पीएम श्री 2024-25 योजना के तहत पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोडू के सुदृढ़ीकरण के लिए ₹32.76 लाख के कार्यों का भी लोकार्पण किया।
शिक्षा के क्षेत्र में विकास पर जोर
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें शिक्षा और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि गोडू में बना यह नया महाविद्यालय भवन उच्च शिक्षा को नए आयाम देगा। उन्होंने महाविद्यालय के लिए चारदीवारी बनाने और ₹10 लाख की लागत से कंप्यूटर लैब के लिए कंप्यूटर मुहैया करवाने की भी घोषणा की।  केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि पीएम श्री स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ-साथ अत्याधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने इन विद्यालयों को दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक वरदान बताया। मेघवाल ने घोषणा की कि पीएम श्री स्कूल में एक बड़ा हॉल भी बनाया जाएगा, जो सह-शैक्षणिक गतिविधियों में काफी उपयोगी साबित होगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

तिरंगा यात्रा में हुए शामिल
इस दौरान, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं हाथ में तिरंगा झंडा लेकर यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने में अनगिनत देशभक्तों ने अपनी कुर्बानियां दी हैं, और उनके बलिदान को याद करना हमारा नैतिक दायित्व है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान अब जन-जन का अभियान बन गया है, और आज प्रत्येक देशवासी गर्व के साथ तिरंगा फहरा रहा है। इस अवसर पर रविशेखर मेघवाल, चम्पालाल गैदर, गुमान सिंह राजपुरोहित, गोपाल गहलोत, कॉलेज शिक्षा के सहायक निदेशक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी छकत्रसिंह ढिल्लो सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

pop ronak

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *