केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने हनुमानगढ़ तक विस्तारित दादर-लालगढ़ एक्सप्रेस का किया शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने हनुमानगढ़ तक विस्तारित दादर-लालगढ़ एक्सप्रेस का किया शुभारंभ
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 24 अगस्त। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर दादर-लालगढ़ एक्सप्रेस (रणकपुर एक्सप्रेस) को हनुमानगढ़ तक विस्तारित करने वाली सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस विस्तार से अब लूणकरणसर, सूरतगढ़, पीलीबंगा और हनुमानगढ़ के यात्री सीधे मुंबई तक यात्रा कर सकेंगे।मेघवाल ने इस अवसर पर बीकानेर में चल रहे रेलवे के विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नई ट्रेन का समय
डीआरएम गौरव गोविल ने बताया कि दादर-हनुमानगढ़ एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 14708) दादर से दोपहर 12:35 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 4:55 बजे हनुमानगढ़ पहुँचेगी। वापसी में, हनुमानगढ़-दादर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 14707) हनुमानगढ़ से सुबह 5:25 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7:10 बजे दादर पहुँचेगी। इस ट्रेन में कुल 21 डिब्बे होंगे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
  • रणकपुर एक्सप्रेस के संचालन समय में आज से होगा परिवर्तन
  • बीकानेर से जोधपुर स्टेशनों के बीच ट्रेन अब 1 घंटे देरी से आया करेगी
  • जोधपुर से ट्रेन दोपहर 12.55 की बजाय 2.05 बजे चला करेगी

जोधपुर, 24 अगस्त । रणकपुर एक्सप्रेस ट्रेन के हनुमानगढ़ तक विस्तार के साथ ही सोमवार से इसके रास्ते के स्टेशनों पर संचालन समय में परिवर्तन किया जा रहा है जिसके तहत ट्रेन अब जोधपुर मंडल के ठहराव वाले स्टेशनों से लगभग एक घंटे देरी से पहुंचेगी लेकिन दादर रेलवे स्टेशन पर अपने पूर्व निर्धारित समयानुसार ही आगमन करेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन 14707, हनुमानगढ़-दादर रणकपुर एक्सप्रेस (प्रतिदिन) के टर्मिनल स्टेशन में परिवर्तन के पश्चात जोधपुर मंडल के स्टेशनों पर सोमवार से इसके संचालन समय में परिवर्तन किया जा रहा है तथा यात्रियों को अपनी ट्रेन के संचालन समय की जानकारी रेलवे अधिकृत स्रोतों से प्राप्त कर अपनी यात्रा प्रारंभ करने की सलाह दी जाती है ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

संशोधित समयानुसार ट्रेन 14707,हनुमानगढ़-दादर रणकपुर एक्सप्रेस सोमवार 25 अगस्त से लालगढ़ से सुबह 7.55 की जगह 8.57 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन बीकानेर स्टेशन पर परिवर्तित समय 9.35 बजे आगमन व 9.45 बजे प्रस्थान,देशनोक 10.12 आगमन व 10.14 प्रस्थान,नोखा 10.38 आगमन व 10.40 प्रस्थान,नागौर 11.25 आगमन व 11.30 प्रस्थान,मारवाड़ मुंडवा 11.43 आगमन व 11.45 प्रस्थान और मेड़ता रोड जंक्शन स्टेशन पर दोपहर 12.15 आगमन कर 12.20 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी तरह ट्रेन गोटन 12.38 आगमन व 12.40 प्रस्थान,राईका बाग 13.33 आगमन व 13.35 प्रस्थान,जोधपुर 12.40 की जगह 1.55 आगमन व 12.55 प्रस्थान की जगह 2.05 बजे प्रस्थान, लूनी 2.32 आगमन व 2.35 प्रस्थान,पाली मारवाड़ 3.23 आगमन 3.28 प्रस्थान व मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर दोपहर 4.15 आगमन कर 4.20 बजे सोमेसर के रास्ते दादर के लिए रवाना होगी।
ट्रेन के वापसी में दादर से बीकानेर तक संचालन समय में कोई बदलाव नही

सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार वापसी में ट्रेन 14708,दादर-हनुमानगढ़ रणकपुर एक्सप्रेस के दादर से बीकानेर स्टेशनों के मध्य संचालन समय में कोई बदलाव नही किया गया है जबकि ट्रेन लालगढ़ स्टेशन पर दोपहर 12.10 बजे आगमन की जगह 11.37 बजे आगमन व 11.39 बजे हनुमानगढ़ के लिए रवाना होगी।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *