केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनि श्री कमल कुमार जी के दर्शन किये

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनि श्री कमल कुमार जी के दर्शन किये
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 18 सितम्बर । बीकानेर प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम जी मेघवाल ने बुधवार रात्रि में 9.15 बजे उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनि श्री कमल कुमार जी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी के अहमदाबाद में 2 बार हुए दर्शन की अनुभूतियां मुनि श्री को सुनायी तथा दिल्ली में हुई पूर्व वार्ता को भी याद किया। यद्यपि उस समय मुनि श्री का मौन था, फिर भी उन्होंने मंत्री महोदय की पूरी वार्ता को ध्यानपूर्वक सुना और मौन में ही मंगलपाठ प्रदान किया। मंत्री जी ने कहा कि मुझे यहां कुछ समय पहले आना चाहिए था ताकि मुनिश्री से कुछ बात हो सके, कुछ मार्गदर्शन मिल सके।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इससे पूर्व अर्जुनराम मेघवाल ने गंगाशहर में चल रहे संथारा साधिका श्रीमती तारा देवी बैद के दर्शन किए और साथ ही मुनि श्री के जन्म स्थान पर जाने का भी सौभाग्य प्राप्त किया। मंत्री जी ने मुनि श्री से कहा संथारा एक तरह से मृत्यु को उत्सव बना देना है। इस अवसर पर मुनि श्री श्रेयांश कुमार जी ने शासन गौरव मुनि श्री मधुकर जी स्वामी द्वारा रचित गीतिका का संगान किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

केंद्रीय मंत्री के साथ भाजपा जिला शहर अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। श्रीमती छाजेड़ ने मंत्री जी को अवगत कराया कि मुनि श्री का पूरा परिवार धार्मिक रंग में रचा-बसा है और परिवार में शासन श्री मुनि श्री गणेशमल जी स्वामी, शासन श्री साध्वी श्री सोमलता जी, साध्वी श्री विनम्रयशा जी सहित अनेक दीक्षाएं हुई हैं। मुनि श्री की संसार पक्षीय माता जी ने भी संथारा संलेखना किया था। तेरापंथ युवक परिषद गंगाशहर के अध्यक्ष ललित राखेचा और संगठन मंत्री रोहित बैद भी इस मौके पर उपस्थित थे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *