केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बोले: “विकसित भारत का भविष्य आज यहां बैठा है

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बोले: "विकसित भारत का भविष्य आज यहां बैठा है
quicjZaps 15 sept 2025
  • मोदी के 25 वर्ष सेवा और तपस्या का प्रतीक
  • मेडिकल सर्किल पर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ व देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया के नेतृत्व में आयोजित हुआ ‘सेवा ज्योति’ कार्यक्रम; पीएम मोदी के संबोधन का हुआ वर्चुअल प्रसारण

बीकानेर, 07 अक्टूबर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं सुशासन के सफल 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी शहर व देहात जिला बीकानेर द्वारा बुधवार को मेडिकल सर्किल पर भव्य ‘सेवा ज्योति’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ एवं देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक संबोधन का वर्चुअल प्रसारण किया गया, जिसे सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने देखा और सुना।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पद और प्रतिष्ठा नहीं, निरंतर राष्ट्र समर्पण की 25 वर्षों की यात्रा: अर्जुनराम मेघवाल

pop ronak

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि “विकसित भारत का भविष्य आज यहां बैठा है।” उन्होंने स्मरण कराया कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभाली थी। यह 25 वर्षों का सफर पद या मान-सम्मान के लिए नहीं, बल्कि सेवा, कठिन तपस्या और भारत को विश्व गुरु तथा ‘विकसित भारत’ बनाने के दृढ़ संकल्प की यात्रा है।

नाल एयरपोर्ट के प्रसंग से पीएम की संवेदनशीलता को रेखांकित किया
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने नाल एयरपोर्ट का एक मर्मस्पर्शी प्रसंग साझा करते हुए बताया कि एक बार विमान में सवार होने के बाद भी प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए नीचे उतर आए थे। यह व्यवहार उनकी अद्भुत संवेदनशीलता और कार्यकर्ताओं के प्रति अगाध सम्मान को दर्शाता है। राहुल गांधी एवं विपक्ष पर प्रहार करते हुए मेघवाल ने कहा कि एक तरफ पीएम मोदी निरंतर देश सेवा में समर्पित रहते हैं, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष के नेता बार-बार छुट्टियों पर चले जाते हैं।

भारतीय पासपोर्ट की वैश्विक साख बढ़ी, निर्णय भविष्य को ध्यान में रखकर

मेघवाल ने अपने वैश्विक दौरों के अनुभव साझा करते हुए कहा कि आज दुनिया भारत की बढ़ती सैन्य क्षमता, मजबूत इच्छाशक्ति और कूटनीतिक ताकत का लोहा मान रही है। भारतीय पासपोर्ट की बढ़ती साख इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी दूरदर्शी योजनाएं देश के सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की नींव रख रही हैं।

जिले के वरिष्ठ नेता व जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

मीडिया संयोजक कमल गहलोत के अनुसार कार्यक्रम में महंत विमर्शानंद महाराज, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई, उपमहापौर पंकज गहलोत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, कुम्भाराम सिद्ध, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, कौशल शर्मा, श्याम सिंह हाड़ला, राजेंद्र पंवार, जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, अशोक प्रजापत, दीपक पारीक, भूपेंद्र शर्मा, सरिता नाहटा सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।