अग्रसेन जयंती महोत्सव इस बार प्रकाशोत्सव के रूप में मनाया जाएगा

अग्रसेन जयंती महोत्सव इस बार प्रकाशोत्सव के रूप में मनाया जाएगा
quicjZaps 15 sept 2025
  • 10 अक्टूबर को दिल्ली के लाल किला मैदान में भव्य आयोजन
  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे मुख्य अतिथि, अग्रोहा शक्ति पीठ में 11 अक्टूबर को ध्वजारोहण के साथ मनाई जाएगी जयंती, बीकानेर से बड़ी संख्या में जुटेंगे अग्रबंधु

बीकानेर, 07 अक्टूबर । अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में भगवान श्री अग्रसेन जी की जयंती इस वर्ष देशभर में ‘प्रकाशोत्सव’ के रूप में मनाई जाएगी। इसी क्रम में 10 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में अग्रसेन जयंती महोत्सव का विशाल एवं ऐतिहासिक आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए बीकानेर सहित देशभर के अग्रवाल समाज में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

लाल किला मैदान में जुटेगा देशभर का अग्रवाल समाज; दिग्गजों का लगेगा मेला

pop ronak

आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शिरकत करेंगे। समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संचालक पवन जिंदल, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल सहित कई राज्यों के मंत्री, सांसद व विधायक शामिल होंगे। इसके साथ ही 11 अक्टूबर को भगवान श्री अग्रसेन जी की पावन जन्मस्थली एवं तीर्थ अग्रोहा शक्ति पीठ पर ध्वजारोहण के साथ मुख्य जयंती महोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा।

घर-घर दीप जलाकर प्रकाशोत्सव के रूप में मनाने का आह्वान

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल ने बताया कि धार्मिक मान्यतानुसार भगवान अग्रसेन जी की 1100 दिनों की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर माता महालक्ष्मी जी कार्तिक अमावस्या को प्रकट हुई थीं, जिससे अंधकार दिव्य प्रकाश में बदल गया था। उन्होंने समस्त अग्रबंधुओं से अपने घरों, प्रतिष्ठानों, अग्रसेन भवनों एवं मंदिरों में सुंदर विद्युत रोशनी, दीप प्रज्वलन व महाआरती कर इसे प्रकाशोत्सव के रूप में मनाने की अपील की है।

बीकानेर से दिल्ली के लिए रवाना होगा बड़ा जत्था

कार्यक्रम को लेकर बीकानेर के अग्रवाल समाज में खासा उत्साह है। जिलाध्यक्ष सुशील बंसल, राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य नरेश मित्तल, जिला महामंत्री गोपाल अग्रवाल, महिला अध्यक्ष सुमन जैन, महिला महामंत्री रेखा अग्रवाल एवं युवा अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने अधिक से अधिक अग्रबंधुओं से दिल्ली पहुंचने की अपील की है। इस दौरान समाजबंधुओं को परम पूज्य अग्रपीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी जी महाराज का पावन आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष नत्थू राम जैन एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यभूषण जैन ने इस आयोजन को समाज की एकजुटता का ऐतिहासिक प्रतीक बताया है।