

बीकानेर, 29 नवम्बर । थाईलैंड के फुकेट में आयोजित ‘एंजल वन एलीट पार्टनर मीट 2026’ (Angel One Elite Partner Meet 2026) में वेथोनिक फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को कमोडिटी सेगमेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित ‘कमोडिटी किंग अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान एंजल वन के सीएमडी दिनेश ठक्कर द्वारा प्रदान किया गया, जबकि इस अवसर पर एंजल वन के ग्रुप सीईओ अमरीश कुमार और चीफ बिजनेस ऑफिसर निशांत जैन भी उपस्थित रहे।


वेथोनिक फाइनेंशियल सर्विसेज की ओर से कंपनी के सीईओ पीयूष शंगारी और वाइस प्रेसिडेंट एवं डीलिंग हेड लक्ष्य भूटानी ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। सम्मान ग्रहण करने के बाद सीईओ पीयूष शंगारी ने बताया कि एंजल एलीट मीट में कंपनी को लगातार 10वीं बार यह गौरव हासिल हुआ है, जो पूरी टीम के लिए गर्व का क्षण है।



उन्होंने इस निरंतर सफलता का श्रेय अपनी टीम की कड़ी मेहनत और निवेशकों के अटूट विश्वास को देते हुए सभी निवेशकों का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि निवेशकों का विश्वास और सहयोग ही कंपनी की सबसे बड़ी ताकत है।

