उपराष्ट्रपति 27 सितंबर 2023 को बीकानेर आएंगे

उपराष्ट्रपति 27 सितंबर 2023 को बीकानेर आएंगे उपराष्ट्रपति बीकानेर में मूंगफली अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन करेंगे
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बाड़मेर में गुड़ामालानी में श्री अन्न (बाजरा) अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखेंगे उपराष्ट्रपति

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उपराष्ट्रपति बीकानेर में मूंगफली अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन करेंगे

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

ब्रह्मा जी मंदिर में दर्शन करेंगे उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली, 25 सितम्बर। उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ दिनांक 27 सितंबर, 2023 को राजस्थान के एकदिवसीय दौरे पर आएंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति झुंझुनू, बाड़मेर, बीकानेर तथा जोधपुर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

उपराष्ट्रपति नई दिल्ली से राजस्थान पहुंचेंगे जहां सबसे पहले वह बिट्स पिलानी संस्थान आएंगे और वहां उपस्थित शिक्षकों व विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। तत्पश्चात उपराष्ट्रपति बीकानेर के लिए प्रस्थान करेगें और वहां ICAR के मूंगफली अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन करेंगे तथा कृषि वैज्ञानिकों से संवाद करेंगे।

इसके बाद उपराष्ट्रपति, श्री जगदीप धनखड़ बाड़मेर के लिए रवाना होंगे जहां वह गुड़ामालानी में ICAR के श्री अन्न (बाजरा) अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखेंगे और कृषि वैज्ञानिकों एवं लोगों से विमर्श करेंगे।

अपनी इस यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति का खेतारामजी की पोल स्थित ब्रह्मा जी मंदिर में दर्शन एवं पूजा अर्चना का कार्यक्रम भी है।

तत्पश्चात् उपराष्ट्रपति जोधपुर पहुंचेंगे और वहां नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के शिक्षकों व विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *