बहाव क्षेत्र में खनन लीज स्वीकार नहीं करने के लिए ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन

बहाव क्षेत्र में खनन लीज स्वीकार नहीं करने के लिए ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

चूरू, 03 जनवरी। जिले की सुजानगढ़ पंचायत समिति की पंचायत गोपालपुरा की सरपंच सविता राठी के नेतृत्व में ग्रामीण पुरुषों एवं महिलाओं द्वारा जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा को अपने गांव के तालाब को बचाने एवं बहाव क्षेत्र में खनन विभाग द्वारा लीजों के आवेदन स्वीकार नहीं करने बाबत ज्ञापन दिया गया। सरपंच सविता राठी ने बताया कि पूर्व में भी सुजानगढ अति जिला कलेक्टर को इस बाबत ज्ञापन दिया गया था। उन्होंने बताया कि गोपालपुरा में 90 प्रतिशत खेतिहर, मजदूर ग्रामीण है जिनका पशुधन तालाब पर निर्भर करता है। यदि खानें बन जाती है तो तालाब सूखने की नौबत आयेगी। पूर्व पंच डाली बाई ने कहा कि पंचायत द्वारा लगातार गोचर, तालाब, पहाड़ बचाने का संघर्ष जारी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संरपच राठी ने बताया कि गोपालपुरा के जीवन्त ग्रामीणों की वजह से ही चूरू जिले में एकमात्र गोपालपुरा में पहाड बच पाए हैं और यह मुहिम लगातार जारी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बहाव क्षेत्र में चेजा पत्थर की लीजें स्वीकृत नहीं की जाये। इस दौरान पूर्व सरंपच रूपाराम खीचड, पूर्व सरंपच गोपाल, भींवाराम प्रजापत, ओमप्रकाश प्रजापत, भागू सिंह, गंगा सिंह, बजरंग नाईक, मनोज नायक, भागीरथ मेघवाल, ओमप्रकाश, खेताराम मेघवाल, राजूदेवी माली, सन्तोष जाट, सन्तूदेवी नायक, पतालीदेवी प्रजापत, बसन्ती, दुर्गा देवी आदि मौजूद रहे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *