श्री जैन पीजी कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

श्री जैन पीजी कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • पात्र युवाओं के फॉर्म-6 भरवाए गए

बीकानेर, 15 अक्टूबर । श्री जैन पीजी कॉलेज में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) के तत्वावधान में 18 से 19 आयु वर्ग के समस्त पात्र युवा मतदाताओं के पंजीकरण हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कॉलेज के युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और लोकतंत्र में सहभागिता के लिए प्रेरित करना था।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ऑनलाइन व ऑफलाइन फॉर्म-6 भरने की बताई प्रक्रिया
कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता एवं सुपरवाइजर बीएलओ (BLO) श्री सुशील व्यास ने विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु भरे जाने वाले ‘फॉर्म-6’ को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई। उन्होंने प्रक्रिया से जुड़ी बारीकियों और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में भी जागरूक किया।

pop ronak

संयोजक व प्राचार्य ने किया मार्गदर्शन
इस अवसर पर कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. राजेश रांकावत ने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व के बारे में बताते हुए बढ़-चढ़कर पंजीकरण कराने हेतु प्रोत्साहित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र चौधरी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि एक जागरूक नागरिक के रूप में मतदान प्रक्रिया में भाग लेना प्रत्येक युवा का कर्तव्य है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के समस्त स्टाफ सदस्यों की सराहनीय उपस्थिति रही। इस जागरूकता अभियान के दौरान मतदाता सूची में अब तक पंजीकृत न होने वाले अनेक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपना पंजीकरण करवाया।

खाओसा