श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा चेन्नई की ‘ज्ञानशाला गुरु दर्शन यात्रा’ लाडनूं के लिए रवाना

श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा चेन्नई की 'ज्ञानशाला गुरु दर्शन यात्रा' लाडनूं के लिए रवाना
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

चेन्नई, 15 अक्टूबर । श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, चेन्नई के तत्वाधान में आयोजित नौ दिवसीय विशाल ‘ज्ञानशाला गुरु दर्शन यात्रा’ संघ लाडनूं (राजस्थान) में विराजित जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ के एकाधिशास्ता, पूज्य आचार्यश्री महाश्रमणजी के दर्शन-सेवार्थ प्रस्थान करेगा। यात्रा के प्रस्थान से पूर्व संघ के सदस्यों एवं सभा पदाधिकारियों ने पूज्य संतों से पावन आशीर्वाद प्राप्त किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मुनिश्री और साध्वीश्री से श्रवण किया मंगलपाठ

pop ronak

यात्रा की मंगलमय सफलता और निर्विघ्न संपन्नता के लिए सभा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने चेन्नई के ट्रिप्लीकेन में विराजित मुनिश्री पुलकितकुमारजी एवं किलपॉक स्थित स्थान पर विराजित साध्वीश्री उदितयशाजी के दर्शन कर मंगलपाठ का श्रवण किया। पूज्य प्रवर के प्रति अगाध श्रद्धा के साथ यह संघ गुरु चरणों में उपस्थित होकर दर्शन का लाभ उठाएगा।

प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति

ज्ञानशाला गुरुदर्शन यात्रा के संयोजक श्री मनोज डूंगरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पावन अवसर पर चेन्नई सभा के अध्यक्ष महेंद्र मांडोत, मंत्री चंद्रेश चिप्पड़, तमिलनाडु महासभा आंचलिक संयोजक विमल चिप्पड़, निवर्तमान अध्यक्ष अशोक खंतग, ज्ञानशाला प्रभारी राजेश सांड, सहप्रभारी प्रणवराय सोनी सहित सभा के अनेक पदाधिकारी, सदस्य और गुरुदर्शन यात्रा के कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

खाओसा