बीकानेर संभाग के एक विधानसभा क्षेत्र में 25 नवंबर को वोटिंग नहीं होगी

विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह का निधन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026


विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह का निधन


बीकानेर , 15 नवम्बर।
राजस्थान सरकार के मंत्री और विधानसभा चुनाव 2023 के प्रत्याशी श्री गुरमीत सिंह कुन्नर का आज असमायिक निधन हो गया। राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के करणपुर से विधायक और कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर का दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। कुन्नर ने एम्स में बुधवार सुबह चार बजे अंतिम सांस ली। कुन्नर को इसी सप्ताह ब्रेन अटैक के बाद पहले एसएमएस अस्पताल और फिर एम्स में भर्ती करवाया गया था।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के एम्स अस्पताल में गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हुआ। गुरमीत सिंह कुन्नर के पुत्र रूबी कुन्नर ने निधन की पुष्टि की है। 75 साल के गुरमीत सिंह कुन्नर को दिल्ली एम्स में 12 नवंबर को भर्ती कराया गया था। गुरमीत सिंह के निधन से परिवार के साथ कांग्रेस पार्टी और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। चुनाव से पहले प्रत्याशी के निधन के कारण अब श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र का चुनाव स्थगित हो जाएगा।
बता दें कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भी राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ था। चुनाव से पहले अलवर जिले के रामगढ़ में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। इस वजह से यहां चुनाव स्थगित हो गया था।
करणपुर विधानसभा सीट से 2018 में त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस के गुरमीत सिंह कुन्नर जीते थे। निर्दलीय पृथीपाल सिंह संधू दूसरे एवं भाजपा के सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी तीसरे नंबर पर रहे। इस बार तीनों ही फिर आमने-सामने हैं। संधू आम आदमी की पार्टी के टिकट पर मैदान में हैं। लेकिन राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले ही गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो गया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026


गुरमीत सिंह कुन्नर सच्चे जनप्रतिनिधि थे – डॉ.कल्ला

इस दुखद घड़ी में बीकानेर शहर कांग्रेस ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की.राजस्थान सरकार के काबीना मंत्री डॉ.बुलाकीदास कल्ला ने कहा की गुरमीत सिंह कुन्नर सच्चे जनप्रतिनिधि थे। कृषि मंडी के विकास के लिए उन्होंने बहुत कार्य किए बीकानेर में भी मंडी विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। उनका निधन से वे शोक संतप्त है और परमपिता से अरदास करते हैं की पुण्यात्मा को शांति प्रदान करे।

मंत्री रहते गुरमीत जी ने है क्षेत्र को उचित सम्मान दिया – यशपाल गहलोत

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की गुरमीत सिंह कुन्नर एक सच्चे जनसेवक थे उनके कार्यकाल में राजस्थान में हर शहर में कृषि मंडियों और किसानों को उचित सम्मान और हक मिला उनके निधन पर आत्मिक शांति की पार्थना करता हूं।

कुन्नर का निधन अपूरणीय क्षति – रितु चौधरी
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रितु चौधरी ने शोक प्रकट करते हुए कहा की सरल सहज प्रवृत्ति के व्यक्ति थे गुरमीत सिंह कुन्नर आज ऐसे व्यक्ति मिलना बहुत दुर्लभ है उनका निधन अपूरणीय क्षति है।
शहर कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक
प्रदेश महासचिव गंगानगर प्रभारी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा की सरल हृदय और मिलनसारित की प्रतिमूर्ति थे गुरमीत सिंह जी उनके निधन से सिर्फ करणपुर ही नही संपूर्ण राजस्थान में शोक की लहर है में उनकी आत्मिक शांति की प्रार्थना करता हूं।
संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने कहा की बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी मंत्री गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन से शोक संतप्त है और जिला कांग्रेस कमेटी परमपिता परमेश्वर से अरदास करती है की उनके परिजनों को संबल प्रदान करें।
प्रवक्ता विकास तंवर ने बताया की मंत्री कुन्नर के निधन पर उपाध्यक्ष ललित तेजस्वी, दिलीप बांठिया, कोषाध्यक्ष रवि पारीक,महासचिव डॉ.पी.के.सरीन,मनोज किराडू, राहुल जादूसंगत, शिव गहलोत, फिरोज अहमद भाटी, जहुरदीन जालवाली प्रवक्ता अनिल सारडा सहित कांग्रेस पदाधिकारियों ने शोक प्रकट किया।


विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह का निधन

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *