राजस्थान में बदला मौसम… धूप खिलने से बढ़ा पारा

29-30 अक्टूबर को राजस्थान के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 4 जनवरी । बीकानेर में शनिवार सुबह कोहरे के बजाय धूप खिल गई। नौ बजे तक ही धूप ने सर्दी को काफी कम कर दिया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। शहर और गांव दोनों में ही सर्दी पिछले दो दिन से कम है, जिसमें शुक्रवार की रात का पारा ज्यादा नहीं रहा। शुक्रवार दोपहर से ही धूप ने सर्दी को कम किया है। पिछले चौबीस घंटे में बीकानेर में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिछले दस दिनों ंमें इतना तापमान पहली बार हुआ है। अब तक पारा 20 से 21 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंच रहा था लेकिन अचानक 27 डिग्री सेल्सियस तक आते ही गर्मी का अहसास होने लगा है। इतना ही नहीं न्यूनतम तापमान भी 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शुक्रवार की रात लोगों ने तापमान में इस बढ़ोतरी का अहसास भी किया। बुधवार और गुरुवार की तुलना में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास ही पारा था लेकिन अचानक इसमें दो गुना बढ़ोतरी हो गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कई दिनों के बाद शुक्रवार व शनिवार को मौसम पूरी तरह खुला रहा। सुबह भी धुंध न के बराबर रही। दिन शुरू होते ही सूर्य देव ने दर्शन देने शुरू कर दिए। दस बजते-बजते चटख धूप ने पूरे शहर को सर्दी से राहत देनी शुरू कर दी।हालांकि, दोपहर होते-होते धूप के तेवर इतने तल्ख हो गए कि लोगों को स्वेटर भी उतारने पड़े। शुक्रवार को कई दिनों के बाद कोहरे की चादर नहीं दिखी और मौसम एकदम साफ रहा। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं दोपहर के समय धूप इतनी तेज थी कि बैठना भी मुश्किल होने लगा। सर्दी से बचाव के लिए जो लोग दोपहर में गर्म कपड़े पहन कर भी धूप का सेवन करते थे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

उन्होंने धूप का तो आनंद लिया, लेकिन गर्म कपड़ों को कुछ देर के लिए खोल दिया। शाम को भी सर्दी का कोई खास असर देखने को नहीं मिला। हालांकि गर्म कपड़ों का सहारा लिया गया। तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सैल्सियस की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि गुरुवार को 22.3 डिग्री था। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पहले 5.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया था।

बीकानेर में शुक्रवार व शनिवार को चटख धूप के साथ शीतल हवाओं का अहसास भी बना रहा। दिनभर धूप रहने के बाद शाम ढलते-ढलते ठंडक का अहसास बढ़ना प्रारंभ हो गया। प्रकृति ने भी मानों इस बदलाव को अपने चुने हुए रंगों से एक कैनवास का रूप दिया। शाम को संध्या बेला में ऐसा लगा मानो आसमान के कैनवास पर विभिन्न रंगों से प्रकृति ने आकर्षक चित्रकारी की हो। उधर, मौसम विभाग ने अगले दो दिन बीकानेर संभाग में बारिश की चेतावनी दी हुई है। बीकानेर जिले में तो बारिश की उम्मीद कम है लेकिन श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व चूरू में जमकर बारिश हो सकती है। अगर मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित होती है तो तापमान में एक बार फिर गिरावट आएगी।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *