बीकानेर में बारिश से मौसम सुहावना,सुबह से रुक-रुककर हो रही है बरसात, येलो अलर्ट जारी

बीकानेर में मौसम बदला, सुबह-शाम ठंडक का अहसास, तापमान 30.5 डिग्री पहुंचा; बारिश के आसार नहीं
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 28 फ़रवरी। बीकानेर में आज सुबह से रुक रुक कर बारिश हो रही है। सुबह करीब पांच बजे हल्की बूंदाबांदी के बाद दोपहर में भी बारिश हुई। बीकानेर शहर के साथ ही गांवों में भी हल्की बारिश हुई है। लूणकरणसर में भी बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग ने बीकानेर में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया था।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

लगातार बढ़ते तापमान के बीच बीकानेर में बारिश ने मौसम बेहतर कर दिया है। हल्की सर्द हवाओं के बीच बूंदाबांदी का लोग लुत्फ उठाते नजर आए। पिछले कुछ दिनों में तापमान तीस डिग्री सेल्सियस से अधिक होने के कारण शहर धीरे धीरे गर्मी की चपेट में आ रहा था लेकिन अचानक हुई इस बारिश ने फिर से मौसम को अच्छा कर दिया। बीकानेर में आने वाले कुछ दिन तक मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद की जा रही है।

pop ronak
BC opening

मौसम विभाग का कहना है कि आज पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिससे रुक रुककर बारिश हो रही है। आज बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश व अचानक तेज हवाएं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा चलने की संभावना है।

कल यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक कल जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। 2 मार्च से आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। आगामी 24 घंटों में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने व तत्पश्चात न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट वह अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *