सेठ गिरधर दास जगमोहन दास मूंदड़ा पुरस्कार का आयोजन 23 मार्च को किया जाएगा

सार सम्भाल यात्रा' का हुआ भव्य स्वागत, युवाओं को दिया गया आध्यात्मिक और संगठनात्मक मजबूती का मंत्र
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 28 फ़रवरी। श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल के उप मंत्री पवन कुमार राठी ने बताया कि आज की बैठक में मंडल के अध्यक्ष सत्यनारायण राठी द्वारा कार्यक्रम के सफलतम आयोजन हेतु अलग-अलग कमेटियां बनाकर उनको अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। जिससे कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण हो सके lमंडल अध्यक्ष सत्यनारायण राठी ने बताया कि इस वर्ष आयोजित सम्मान समारोह में विगत 2 वर्ष सत्र 2022-23,तथा 2023-24 में अलग-अलग शैक्षणिक क्षेत्र में सफल रहे। माहेश्वरी विद्यार्थी का बीकानेर नगर निगम क्षेत्र के आधार पर सम्मान किया जाएगा l

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मंडल मंत्री सुशील करनानी के अनुसार इस वर्ष कार्यक्रम स्थानीय कोठारी हॉस्पिटल के पास लक्ष्मी हेरिटेज में 23 मार्च 2025 रविवार को शlम 4:00 बजे आयोजित किया जाएगा l इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को सदैव की भांति इस वर्ष की निर्धारित आवेदन फॉर्म के साथ अपनी एक फोटो तथा उतरन कक्षा की अंक तालिका की फोटो कॉपी भी संलग्न करनी होगी तथा इसके लिए आवेदन फॉर्म सदैव की भांति इस वर्ष भी पूर्व निर्धारित अलग-अलग क्षेत्र में काउंटर पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं जहां पर विद्यार्थी द्वारा अपने फॉर्म भरकर वहीं जमा करने होंगे l फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2025 रखी गई है l

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

मंडल के शिक्षा मंत्री मनोज बिहानी ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए निर्धारित श्रेणी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सेकेंडरी तथा सीनियर सेकेंडरी वर्ग में (राजस्थान बोर्ड तथा CBSE बोर्ड,) में 85 प्रतिशत तथा स्नातक एवं स्नातकोत्तर सभी संकायों में 65 प्रतिशत तथा उससे अधिक प्राप्तांक के अलावा 2 वर्ष में अन्य सभी शैक्षणिक प्रोफेशनल कोर्स में सफल रहे माहेश्वरी विद्यार्थियों को सेठ गिरधर दास जगमोहन दास Mundhra पुरस्कार सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा l

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *