ऑटो अचानक पलटी तो युवक के सिर में चोट, मौके पर ही मौत

आहोर के पास अनियंत्रित होकर पलटी निजी बस, 3 यात्रियों की मौत, 10 गंभीर घायल
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर , 15 जून। बीकानेर के हुसंगसर गांव के पास ऑटो पलटने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक नगासर गांव का है, जो ऑटो में कहीं जा रहा था लेकिन बीच रास्ते में हादसा हो गया। मृतक के शव को अब पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है, जहां पोस्टमार्टम होगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीछवाल थाना क्षेत्र में आने वाले हुसंगसर गांव में शनिवार दोपहर केशर सिंह पुत्र भंवर सिंह उम्र 37 वर्ष ऑटो में जा रहा था। रास्ते में ऑटो पलट गया। केशरसिंह उछलकर नीचे आ गिरा। जहां उसके सिर में गंभीर चोट लगी। तड़फड़ाते हुए उसने वहीं पर दम तोड़ दिया।

pop ronak

घटना स्थल पर पहुंचे लोगों ने बीछवाल पुलिस को फोन किया। पुलिस ने शव को वहां से पीबीएम अस्पताल मोर्चरी पहुंचाया गया। जहां शव का अब पोस्टमार्टम होगा। केशर सिंह के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है। जिसके बाद परिजन भी पीबीएम अस्पताल पहुंच गए। मृतक के शव को खिदमतगार खादिम सोसायटी के सदस्यों ने पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। सोसायटी के सोयेब भाई, असहाय सेवा संस्थान के मो जुनैद ख़ान, राजकुमार खड़गावत ने शव को पहुंचाने में सहयोग दिया। उधर, बीछवाल पुलिस ने मृतक के परिजनों से रिपोर्ट ली है। इस रिपोर्ट के बाद ही पोस्टमार्टम हो सकेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *