संघ प्रमुख मोहन भागवत की ट्रेन के कोच का शीशा टूटा

संघ प्रमुख मोहन भागवत की ट्रेन के कोच का शीशा टूटा
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • फिरोजाबाद में शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव
  • यूपी में बड़ी सुरक्षा चूक, टूंडला में अलर्ट, जांच शुरू

फिरोजाबाद, 12 जून। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में गुरुवार शाम एक बेहद संवेदनशील सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत की ट्रेन पर कुछ अज्ञात तत्वों द्वारा पथराव किया गया। पत्थर सीधे उसी बोगी से आकर टकराया जिसमें संघ प्रमुख सवार थे, जिससे खिड़की का शीशा चकनाचूर हो गया। भागवत कानपुर से शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए नई दिल्ली की ओर जा रहे थे। इस औचक हमले के बाद रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
शताब्दी एक्सप्रेस की ‘E-1’ बोगी पर फेंका गया पत्थर

शताब्दी एक्सप्रेस की ‘E-1’ बोगी पर फेंका गया पत्थर
संघ प्रमुख मोहन भागवत ट्रेन के एग्जीक्यूटिव क्लास के ‘E-1’ कोच में सफर कर रहे थे। ट्रेन जब मक्खनपुर और फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के बीच से गुजर रही थी, तभी अचानक बोगी को निशाना बनाकर पत्थरों से हमला किया गया। राहत की बात यह रही कि इस पथराव में संघ प्रमुख को कोई चोट नहीं आई और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए ट्रेन को बीच रास्ते में कहीं भी रोकने के बजाय सीधे अगले तय स्टॉपेज की ओर रवाना किया गया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

टूंडला जंक्शन पर अलर्ट और हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन
घटना की जानकारी मिलते ही टूंडला जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ अलर्ट मोड पर आ गए। शाम 7:34 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस टूंडला जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर आकर रुकी, सुरक्षा घेरा बेहद कड़ा कर दिया गया। अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त बोगी की सुरक्षा जांच करने के बाद शाम 7:41 बजे ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया। वहीं, आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीमों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मक्खनपुर-फिरोजाबाद रेल खंड के आस-पास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश के लिए एक बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

भाजपा नेता के पारिवारिक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे संघ प्रमुख
इस घटना से पहले, गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे संघ प्रमुख कानपुर के पूर्व भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी की बड़ी बेटी नीतू सिंह के निवास पर आयोजित एक पारिवारिक आशीर्वाद समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। आगामी 21 जून को होने वाले विवाह कार्यक्रम के सिलसिले में रखे गए इस आयोजन में भागवत ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्यप्रताप शाही, योगेंद्र उपाध्याय और भूपेंद्र चौधरी सहित कई वीआईपी नेता मौजूद थे। समारोह के संपन्न होने के बाद ही वे दिल्ली वापसी के लिए ट्रेन में सवार हुए थे।

adv change on 24 oct 2026