त्याग की मूर्ति होती है महिलाएं-विधायक जेठानंद व्यास

विवाह पंजीयन प्रमाण पत्रों का किया वितरण
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • विवाह पंजीयन प्रमाण पत्रों का किया वितरण, धरणीधर रंगमंच पर हुए कार्यक्रम में साफा बांधने का रिकार्ड बनाने वाले यश व्यास का किया सम्मान…

बीकानेर, 10 मार्च। पुष्टिकर सावा समिति की ओर से रविवार को धरणीधर रंगमंच पर विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजि किया गया। इस मौके पर 87 जोड़ों को विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मुख्य अतिथि के रूप में जेठानंद व्यास ने कहा कि महिला त्याग की मूर्ति होती है। अपना परिवार को छोड़ कर ससुराल वालो की सेवा करती हैं। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज एक हो इस पर ध्यान दें, साथ ही सनातन संस्कारो से जीवन को सफल बनाएं। व्यास ने कहा कि परिवार से समाज और समाज से राष्ट्रीय एकता में भागीदारी निभाई जाती है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस अवसर पर 12 घंटे तक लगातार साफा बांधने का रिकार्ड कायम करने वाले नोरंग(यश) व्यास को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान विधायक व्यास ने कहा कि साफा बांधना भी एक कला ही है। इसमें बीकानेर के होनहार ने रिकार्ड बनाकर देशभर में बीकानेर का गौरव बढ़ाया है। व्यास ने इनफ्लुएंसर बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड और लंदन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में बीकानेर के युवक नौरंग (यश) व्यास ने 12 घंटे लगातार साफा बांधकर और 12 घंटे में 2100 से ज्यादा साफा बांधकर विश्व रिकॉर्ड कायम किया है।कार्यक्रम में पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने वल्र्ड रिकॉर्ड के प्रमाण पत्र, पदक और ट्राफी देकर सम्मानित किया और यश को शुभकानाएं दी।

कार्यक्रम में जेपी व्यास, प्रेम कुमार व्यास ने कहा कि आज शिक्षा अहम है। ऐसे बालिकाएं पढ़ेगी तो समाज आगे बढ़ेगा। समाज नवनिर्माण होगा। संचालन करते हुए अनिल पुरोहित ने बताया कि पुष्टिकर सावा समिति और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में बीते माह विवाह पंजीयन शिविर लगाया गया था, इसमें 87 जोड़ों ने पंजीयन कराया था, जिनको आज प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं। कार्यक्रम में वीरेन्द्र किराड़ू, सुरेन्द्र व्यास, शिवराज व्यास, आनंद जोशी, अशोक व्यास, संजय पुरोहित सहित सदस्यों ने भागीदारी निभाई।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *