गंदे पानी की सब्जियों के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

गंदे पानी की सब्जियों के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • कलेक्टरी पर सब्जी लेकर पहुंची महिलाओं ने जताया आक्रोश

बीकानेर, 3 जून। बीकानेर के सुदर्शना नगर क्षेत्र में विवादित भूमि पर अवैध रूप से सब्जियों की खेती करने और इस खेती के लिए गंदे नाली के पानी का उपयोग करने के खिलाफ अब महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को कलेक्टरी पर पहुंची महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ये महिलाएं गंदे पानी से उगी सब्जियां भी लेकर पहुंची। उनका दावा था कि इन सब्जियों में बीमारी के कीटाणु है, जिनकी जांच भी होनी चाहिए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नाल समस्या समाधान संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले पहुंची इन महिलाओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं का आरोप है कि यहां विवादित भूमि पर अवैध रूप से खेती की जा रही है। सब्जियां उगाई जा रही है, जो खुले बाजार में बिकती है। सब्जियों की खेती के लिए शहरभर के खुले व गंदे नाले के पानी का उपयोग किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस सब्जी से बड़ी संख्या में लोग बीमार भी हो रहे हैं।

pop ronak

आरोप है कि सीवरेज का गंदा पानी सब्जी उगाने के काम आ रहा है। जिसमें न सिर्फ खतरनाक रसायन है बल्कि मृत जानवर भी इस नाले में तैरते रहते हैं। इसी पानी से सिंचाई करके सब्जियां उगाई जा रही है। इन सब्जियों को बाजार व मंडी में बेचा जाता है। जिनके खाने से लोगों के बीमार होने की आशंका बनी रहती है। संघर्ष समिति ने इस संबंध में संपर्क पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करवाई है लेकिन कोई ठोस कार्रवाई अब तक नहीं हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *