लूणकरणसर में बारिश से मकान की छत गिरी, सात महीने की बच्ची घायल, मलबे में दबा सामान, बीकानेर में मौसम सुहावना

लूणकरणसर में बारिश से मकान की छत गिरी
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 3 जून।बीकानेर में बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया है। इस बीच लूणकरणसर में बारिश से एक मकान की छत गिर गई, जिससे एक सात महीने की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल पहुंचाया गया है। दो दिन पहले तक तेज गर्मी के कारण बीकानेर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा था लेकिन अब पारा गिरकर चालीस डिग्री सेल्सियस से नीचे आ रहा है। सोमवार की शाम और देर रात हुई बारिश ने बीकानेर को गर्मी से एक बार राहत दे दी है। तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला फिलहाल थमता नजर आ रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

लूणकरणसर के चक 282 आरडी में मंगलवार सुबह एक मकान की छत अचानक गिर गई। हादसे के समय घर के अंदर एक बच्ची सो रहा था, जिसके चोट आई है। छत गिरने से घर का सारा सामान मलबे के नीचे दब गया है। स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को बाहर निकाला गया। परिवार के अन्य सदस्य उस समय घर के बाहर थे, इसलिए वें सुरक्षित बच गए। घटना की सूचना मिलते ही हल्का पटवारी मौके पर पहुंची और मौका रिपोर्ट तैयार कर तहसीलदार को सौपी। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद और मुआवजे की मांग की है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

बारिश के बाद छत अचानक गिरी
कस्बे के चक 282 आर.डी. में लूणकरणसर निवासी हरूनाथ हिस्से पर खेती करते हैं। वे अपने परिवार के साथ खेत में बने कच्चे मकान में रहते हैं। मंगलवार की सुबह हुई बारिश के बाद अचानक छत गिर गई।उन्होंने बताया कि सात माह की पौती उस समय घर के अंदर सोई हुई थी, जबकि वे और अन्य परिजन घर के बाहर अपने-अपने काम में लगे हुए थे। अचानक छत तेज आवाज के साथ ढह गई और पूरा मलबा नीचे गिर गया

बच्ची को आई चोट, घर का सारा सामान दबा

छत गिरते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर बच्ची को बाहर निकाला बच्ची के चोट आई है, लेकिन बाकी सभी सदस्य सुरक्षित हैं। घर के अंदर रखा बैड, अलमारी, कुर्सियां, ड्रेसिंग टेबल, कपड़े, बिस्तर, अनाज, इनवेटर, टीवी सहित अन्य सामान सब मलबे में दब गया है। घायल बच्ची को तुरंत लूणकरणसर अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार चल रहा है।

परिवार ने प्रशासन से मांगी मदद

हरूनाथ ने बताया- वह हिस्से पर खेत लेकर काश्त करता है और उसी से परिवार का पालन-पोषण करता है। अब मकान की छत पूरी तरह गिर चुकी है और रहने के लिए जगह भी नहीं बची है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि उनके परिवार को आर्थिक मदद दी जाए, ताकि वह छत दोबारा बनवा सकें। बीकानेर में सोमवार की दोपहर पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था लेकिन इसके बाद बारिश के कारण पारा गिर गया। ये ही कारण रहा कि रात का न्यूनतम तापमान अब तीस डिग्री सेल्सियस से गिरकर 28.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। मंगलवार को भी तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की उम्मीद की जा रही है।

सोमवार शाम को बीकानेर शहर में बारिश हुई। फिर देर रात दस बजे बाद भी रिमझिम हुई। सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ और लूणकरणसर में रुक-रुक कर बारिश का दौर चला। मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे जारी पूर्वानुमान में बीकानेर में फिर से बारिश होने की उम्मीद जताई है। उधर, लूणकरणसर और श्रीडूंगरगढ़ दोनों पानी से तरबतर हो गए हैं। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को भी बीकानेर में बारिश का दौर जारी रह सकता है। नौतपा के बीच अब तक तीन बार बारिश हो चुकी है, ऐसे मानसून को लेकर जरूर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *