जसकरण बोथरा फाउंडेशन ने एक्स-रे मशीन गंगाशहर अस्पताल में भेंट की

quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

गंगाशहर 10 मई 2025। गंगाशहर सेटेलाइट अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे की बेहतर व निर्बाध सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस हेतु अस्पताल में एलेन्जर्स कम्पनी की 300 एम.ए. की एक्स-रे मशीन श्री जसकरण बोथरा फाउंडेशन, मुम्बई सौजन्य से उपलब्ध करवाई गई है। एस.पी.मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल व कंट्रोलर डॉ. गूंजन सोनी एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. मुकेश बाल्मिकी को यह एक्स-रे मशीन श्री जसकरण जी बोथरा के पुत्र मेघराज बोथरा व राजेश बोथरा एवं पौत्र प्रवीण बोथरा ने सुपुर्द की। गंगाशहर नागरिक परिषद् के गंगाशहर इकाई के चेयरमेन दूगड़ ने बताया कि पिछले वर्ष अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे की सुविधा हेतु श्री जसकरण बोथरा फाउंडेशन, मुम्बई के सौजन्य से डी.आर. सेट एवं सोनोग्राफी मशीन भी उपलब्ध करवाई गई थी। अब एक्सपोजर के लिए नई एक्स-रे मशीन आ जाने से रिजल्ट भी अच्छा आयेगा व बार बार रूकावट भी नहीं आयेगी।
महेन्द्र चैपड़ा ने बताया कि सन् 2006 में श्री सुशील चैपड़ा (रॉयल टच, कोलकाता) के सौजन्य से सीमेंस कम्पनी की एक्स-रे मशीन अस्पताल में उपलब्ध करवाई गई थी। वह मशीन बहुत पुरानी हो गई थी व बार-बार दिक्कत दे रही थी। इसकी जगह नई एक्स-रे मशीन की आवश्यकता महसूस हो रही थी। सम्पतलाल दूगड़ ने कहा कि श्री जसकरण जी बोथरा परिवार द्वारा स्वप्रेरणा से उदारतापूर्वक जसकरण बोथरा फाउंडेशन, मुम्बई के सौजन्य से अस्पताल में नई एक्स रे मशीन उपलब्ध करवाने का निर्णय बहुत ही सराहनीय व अनुमोदनीय है। एतदर्थ उनका बहुत-बहुत आभार। बच्छराज रांका ने कहा कि अस्पताल के विकास में बोथरा परिवार का उल्लेखनीय योगदान है। इस अवसर पर बीकानेर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ ने प्रिंसिपल डॉ. गूंजन सोनी से अनुरोध किया कि गंगाशहर सेटेलाइट अस्पताल में प्रसूति विभाग की 24 घंटे सेवाओं के अनुरूप चिकित्सकों व स्टाफ की समुचित उपलब्धता करवावें। इसके साथ ही बुजुर्ग व्यक्तियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑर्थोपेडिक व अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवावें।
डॉ. गूंजन सोनी से एवं डॉ. बाल्मिकी ने अस्पताल के विकास व सुविधाओं के विस्तार में दानदाता जसकरण बोथरा फाउण्डेशन व उनके परिजनों एवं गंगाशहर नागरिक परिषद् की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद दिया। डॉ. सोनी ने कहा कि अस्पताल में आवश्यकता के अनुरूप चिकित्सकों की शीघ्र व्यवस्था करवाई जाएगी।
इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सक गण, दानदाता बोथरा परिवार, गंगाशहर नागरिक परिषद् के सदस्य, नर्सिंग अधीक्षक मोहनलाल मोदी आदि नर्सिंगकर्मी, सहायक रेडियोग्राफर अक्षय तंवर व ममता भाटी एवं अस्पताल के अन्य सहकर्मियों के साथ ही सोहनलाल चैधरी, विनीत बोथरा, मोहनलाल, पार्षद शिवकुमार मारू एवं रामदयाल पंचारिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेम गहलोत, श्री किशन मारू, हरिकान्त शर्मा आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *