योग गुरु नवीन मेघवाल इंडोनेशिया में ‘हिंदु मुदुप’ अवार्ड से सम्मानित

योग गुरु नवीन मेघवाल इंडोनेशिया में ‘हिंदु मुदुप’ अवार्ड से सम्मानित
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 31 दिसम्बर। बीकानेर की माटी के सपूत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग व भारतीय संस्कृति की अलख जगा रहे नवीन मेघवाल ने एक बार फिर वैश्विक स्तर पर शहर का नाम रोशन किया है। इंडोनेशिया के बाली स्थित भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) के निदेशक नवीन मेघवाल को वहां के प्रतिष्ठित ‘हिंदु मुदुप’ (Hindu Mudup) अवार्ड से नवाजा गया है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि नवीन मेघवाल यह सम्मान पाने वाले एकमात्र गैर-इंडोनेशियाई और राजनयिक (Diplomat) हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संस्कृति और योग के प्रचार-प्रसार के लिए मिला सम्मान

pop ronak

यह प्रतिष्ठित अवार्ड इंडोनेशिया के प्रभावशाली नेता, सांसद और बाली राजपरिवार के सदस्य डॉ. आर्यवेदा कर्ण की संस्था द्वारा प्रदान किया गया है। यह संस्था प्रतिवर्ष इंडोनेशिया के उन चुनिंदा व्यक्तित्वों को सम्मानित करती है जो समाज और संस्कृति के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देते हैं। नवीन मेघवाल को यह पुरस्कार इंडोनेशियाई द्वीप समूहों में भारतीय संस्कृति, प्राचीन परंपराओं और योग के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए दिया गया है।

एक दशक का समर्पण और राजनयिक भूमिका

उल्लेखनीय है कि नवीन मेघवाल केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल के पुत्र हैं और पिछले एक दशक से भी अधिक समय से निरंतर योग प्रशिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में वे बाली में भारतीय सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक के रूप में तैनात हैं, जहाँ वे भारत और इंडोनेशिया के बीच सांस्कृतिक सेतु का कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों से वहां योग और भारतीय जीवन पद्धति के प्रति स्थानीय लोगों में भारी आकर्षण बढ़ा है।

बीकानेर में हर्ष की लहर

नवीन मेघवाल की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि की सूचना मिलते ही बीकानेर के औद्योगिक, राजनीतिक और सामाजिक हलकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। बीकानेर की विभिन्न संस्थाओं और प्रबुद्धजनों ने इसे राजस्थान और भारत के लिए गौरव का क्षण बताया है। यह अवार्ड न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण का प्रमाण है, बल्कि भारतीय योग विज्ञान की वैश्विक स्वीकार्यता को भी पुख्ता करता है।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *