बीकानेर जिले में स्कूल से लौट रही 11वीं छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप,नामजद आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर

बीकानेर जिले में स्कूल से लौट रही 9वीं छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप , नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर।
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

अश्लील फोटो और वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 50 हजार रुपए
बीकानेर , 18 नवम्बर।
जिले के श्रीडूंगरगढ़ में 11वीं की छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। छात्रा स्कूल से घर जा रही थी इसी दौरान रास्ते में तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। खेत में बने कमरे में ले जाकर तीनों ने उसके साथ बलात्कार किया और अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने या पुलिस कार्रवाई करने पर फोटो शेयर करने की धमकी दी। घटना के करीब 8 दिन बाद आरोपियों ने अश्लील वीडियो और फोटो शेयर करने की धमकी देकर पीड़िता के भाई से 50 हजार रुपए मांगे, तब मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता के पिता की शिकायत पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

pop ronak

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के अनुसार पीड़िता के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसमें बताया कि उनकी बेटी 11वीं में पढ़ती है। 7 नवम्बर को स्कूल से खेत में बने अपने घर आ रही थी। रास्ते में आरोपियों का खेत है, जहां पहुंचते ही तीन आरोपियों ने छात्रा का अपहरण कर लिया और पास ही खेत में बने कमरे में ले गए। जहां बंदूक दिखाकर तीनों लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसके फोटो वायरल करने की धमकी दी।

आरोपियों ने पीड़िता के भाई को 15 नवम्बर को फोन कर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए 50 हजार रुपए मांगे। इसके बाद परिजनों को घटना का पता चला। पीड़िता के पिता ने शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, गैंगरेप और अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सीओ गोमाराम जाट को दी गई है।
आरोपियों के खिलाफ नामजद FIR भादसं की धरा 365 , 341 ,342 ,376 D , 384 , 506 , व 5 /6 पोक्सो एक्ट में दर्ज की गयी है। पीड़िता का मेडिकल जांच करवा ली गयी है। गोपीराम , हजारीराम व देवीलाल को पुलिस ने अभी तक गिफ्तार नहीं किया है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *