मदुरै तेरापंथ महिला मंडल का दीपावली स्नेह मिलन “अपनों के संग”

मदुरै तेरापंथ महिला मंडल का दीपावली स्नेह मिलन अपनों के संग
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

मदुरै , 19 नवम्बर। (अशोक जीरावला) अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार स्थानीय तेरापंथ भवन में तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में दिपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में अपनों के संग का आयोजन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती बबीता लोढ़ा ने मंगलाचरण से किया। अध्यक्ष लता कोठारी ने सबका स्वागत किया। कार्यक्रम का थीम था पारंपरिक वेशभूषा जिसमें 10 बहनों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान पर श्रीमती शांति देवी कोठारी और दूसरे स्थान पर श्रीमती बबीता लोढ़ा रही । निर्णायक की भूमिका श्रीमती प्रभा नाहटा और श्रीमती सरिता नाहटा ने निभाया।

pop ronak

कार्यक्रम में बहनों से सवाल किया गया कैसे युवतियां कर सकती है मंडल को और सशक्त। बहुत सारे अच्छे-अच्छे सुझाव मिले जिसमें एक सुझाव था हर किसी मैं कोई न कोई खूबी होती है । उसे नोट करे और मंडल मैं सबको सिखाने की कोशिश करेंगे हर कोई इसमें अपना contribution एंड connection करेंगे तो जरुर एक अच्छा परिणाम आयेगा। कार्यक्रम को और भी रोमांचक बनाने के लिए गेम्स , टांग ट्विस्टर,पहलियाँ और अंताक्षरी आदि रखी गई। कार्यक्रम का कुशल संचालन अध्यक्ष श्रीमती लता कोठारी एवं मंत्री सुनीता कोठारी ने किया। धन्यावाद ज्ञापन निवर्तमान अध्यक्षा सोनू पारख ने किया। उक्त जानकारी मंत्री सुनीता कोठारी ने दी। कार्यक्रम बहिनों ने आपस में एक दूसरे को दीवाली की शुभकामनाएं प्रेषित की । कार्यक्रम में महिलाओं की अच्छी संख्या में उपस्थित रही ।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *