जनवादी महिला समिति का 13वां राज्य सम्मेलन संपन्न: महिलाओं ने भरी हुंकार, नई कमेटी गठित

जनवादी महिला समिति का 13वां राज्य सम्मेलन संपन्न
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 2 अगस्त। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (AIDWA) का 13वां राज्य सम्मेलन बीकानेर में ऐतिहासिक जोश और उमंग के साथ संपन्न हो गया है। इस सम्मेलन में महिलाओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए अपनी मुट्ठी तानी और आगामी संघर्षों के लिए कमर कसी।
तीन वर्षों के कार्यों की समीक्षा और नई कार्ययोजना
सम्मेलन की शुरुआत प्रदेश महासचिव डॉ. सीमा जैन ने राज्य कमेटी की रिपोर्ट पर हुई बहस का जवाब देते हुए की। 41 सदस्यों द्वारा इस रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से इसे अनुमोदित कर पास कर दिया गया। पिछले तीन वर्षों के कार्यों की गहन समीक्षा की गई और आगामी तीन वर्षों के लिए एक नई कार्ययोजना तथा संघर्ष की दिशा निर्धारित की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रमुख प्रस्ताव और संकल्प
सम्मेलन में विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें शामिल हैं। 1. महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना का सुदृढ़ क्रियान्वयन।2 . कामकाजी महिलाओं के अधिकार सुनिश्चित करना।
3 . फिलिस्तीन पर हो रहे हमलों के खिलाफ एकजुटता।4 दलितों-अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का विरोध।5 . बेरोजगारी और नागरिक सुविधाओं में सुधार।6 . राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और स्मार्ट मीटर का विरोध।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एकल महिलाओं की समस्याएँ, नशा मुक्ति में महिलाओं की भूमिका, बढ़ती सांप्रदायिकता और महिला हिंसा जैसे विषयों पर कमीशन पेपर तैयार कर विस्तृत चर्चा की गई। इन मुद्दों पर निर्णायक संघर्ष का संकल्प लेते हुए आह्वान किया गया कि राज्य में बढ़ती सांप्रदायिकता, बिजली के स्मार्ट मीटर, बढ़ती महिला हिंसा और महंगाई के खिलाफ प्रदेश भर में एक मजबूत आंदोलन खड़ा किया जाएगा। राजस्थान AIDWA की प्रभारी आशा शर्मा ने प्रतिनिधियों को और अधिक प्रतिबद्धता के साथ आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। समापन सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष पीके श्रीमती ने पहली बार बीकानेर आने की खुशी व्यक्त करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, स्मार्ट मीटर, बंद स्कूलों और पर्यावरण विरोधी फैसलों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

नवगठित प्रदेश कमेटी
सम्मेलन में 31 सदस्यीय नई प्रदेश कमेटी का गठन किया गया है, जिसके प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं। प्रदेश अध्यक्ष: कमला मेघवाल,
प्रदेश महासचिव: डॉ. सीमा जैन, प्रदेश कोषाध्यक्ष: रईसा, प्रदेश उपाध्यक्ष: चंद्रकला वर्मा, फरजाना, प्रदेश संयुक्त सचिव: रेखा जांगिड़, रजनी शर्मा, कविता निहालिया,सचिव मंडल सदस्य: सर्वजीत कौर, कंचन माहेश्वरी, सदस्य: संगीता मंडल, शारदा सिहाग, रमजानी, रहमत, रजिया, सुनीता, मीनाक्षी, इंद्रा कुमारी, तहजीबुन, संपति लोदवाल, सुनीता साईं, अनीता जाटव, भूली बाई, शाबीरा अख्तरवाला, जमना, निकिता शर्मा व विशेष आमंत्रित सदस्य: उर्मिला बिश्नोई। इस नई कमेटी ने महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समानता के लिए आने वाले वर्षों में अपने संघर्ष को और धार देने का संकल्प लिया है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *