गंगा बाल विद्यालय के 155 विद्यार्थियों को मिले निःशुल्क स्कूल बैग व स्टेशनरी

गंगा बाल विद्यालय के 155 विद्यार्थियों को मिले निःशुल्क स्कूल बैग व स्टेशनरी
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 28 नवम्बर । राजकीय गंगा बाल उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह के सहयोग से कक्षा 1 से 8 तक के सभी 155 विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग और स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। इस सहयोग से विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं की पूर्ति में मदद मिली और विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस पहल में भामाशाह प्रेरक व राजनीति विज्ञान व्याख्याता अमरदीप गोदारा की अहम भूमिका रही, जिन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की जरूरत को देखते हुए नरेश भाटिया के सहयोग व समन्वय से भामाशाह से संपर्क कर शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया, जिसे भामाशाह ने सहर्ष स्वीकार किया। श्री गोदारा ने कहा कि सक्षम व संवेदनशील लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए प्रेरित करना समय की मांग है, जिससे बच्चों को लाभ मिलने के साथ सामुदायिक उत्तरदायित्व की भावना भी मजबूत होती है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य उर्वशी शर्मा ने भामाशाह, नरेश भाटिया और अमरदीप गोदारा का विद्यालय परिवार व विद्यार्थियों की ओर से आभार जताया तथा कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हैं। इस दौरान उपप्राचार्य सहित सभी शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे और विद्यालय परिवार ने इसे सराहनीय पहल बताया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *