बीकानेर स्थापना दिवस पर सम्मानित होगी 18 प्रतिभायें

नगर स्थापना दिवस समारोह-इतिहास के गवाह कैमरों व फोटो की अनूठी प्रदर्शनी 6 मई से
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • IAS बनी खुशहाली सोलंकी को करणी माता अवार्ड, राजा हसन, अशोक जोशी, डॉ. सुधांशु, धीरेन्द्र आचार्य और हर्षवर्द्धन को भी मिलेगा अवार्ड

बीकानेर , 3 मई। बीकानेर नगर के स्थापना दिवस के अवसर पर राव बीकाजी संस्थान द्वारा जिला प्रशासन के निर्देशन में चार दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।बीकानेर स्थापना दिवस के मुख्य आयोजन में शहर का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाएं होंगी सम्मानित बीकाणा अपना 537वां स्थापना दिवस 9 मई को मनाने जा रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

डॉ. गिरिजा शंकर शर्मा ने बताया कि कार्यक्रमों की श्रृंखला का आरम्भ महारानी सुदर्शन कला दीर्घा में कैमरा एवं फोटो प्रदर्शनी के साथ 6 मई को होगा। इसके उपरान्त अन्तर्राष्ट्रीय निशानेबाज महाराजा करणी सिंह जी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर उनकी स्मृति में 7 मई को महाराजा नरेन्द्र सिंह ऑडिटोरियम में बीकानेर की खेल उपलब्धियों पर विशेषज्ञों के साथ एक संगोष्ठी का आयोजन होगा। इसी श्रृंखला में 8 मई को हिंदी, उर्दू व राजस्थानी के कवियों की प्रस्तुतियों से सराबोर कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन होगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इनको मिलेगा अवार्ड
राव बीकाजी संस्थान के महामंत्री विद्यासागर आचार्य ने बताया कि इस वर्ष बीकानेर अपनी स्थापना के 537वें वर्ष में प्रवेश करेगा। बीकानेर के संस्थापक राव बीकाजी की प्रतिमा स्थल पर प्रतिमा की पूजा, मंगलाचरण के साथ अवार्ड वितरण समारोह आयोजित किया जायेगा। बीकानेर कला, साहित्य, सांस्कृतिक वैभव व परम्पराओं को निभाने वाला शहर है। राव बीकाजी संस्थान की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बीकानेर नगर स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान प्रदान करने वाली बीकानेर की विभूतियों को अवार्ड प्रदान किये जायेंगें।

संस्थान के सचिव नरेन्द्र सिंह स्याणी ने बताया कि इस वर्ष बीकानेर के गौरव को बढाने वाली आईएएस परीक्षा में चयनित हुई बीकानेर की बेटी खुशहाली सोलंकी को श्री करणी माता अवार्ड सम्मानित किया जायेगा। बीकानेर की धरती से निकल कर पूरी दुनिया मे अपनी गायकी का लोहा मनवाने वाले प्रख्यात गायक राजा हसन को राव बीकाजी अवार्ड से नवाजा जायेगा।

 शिक्षाविद् एवं मोटिवेशनल स्पीकर किशोर राजपुरोहित को बीकाणा अवार्ड, वरिष्ठ पत्रकार धीरेन्द्र आचार्य को महाराजा राय सिंह अवार्ड, वरिष्ठ रंगकर्मी अशोक जोशी को अज़ीज़ आज़ाद स्मृति अवार्ड, वरिष्ठ संगीतज्ञ ज्ञानेश्वर सोनी को महाराजा अनूप सिंह अवार्ड, शतरंज खेल प्रशिक्षक हर्षवर्धन हर्ष को महाराजा करणी सिंह अवार्ड, हिंदी, उर्दू व राजस्थानी के साहित्यकार गुलाम मोहियुद्दीन माहिर को प.विद्याधर शास्त्री अवार्ड, संजय आचार्य ‘वरूण‘ को जनकवि बुलाकीदास बावरा अवार्ड, डॉ. सीमा भाटी को राजमाता सुशीला कुमारी स्मृति अवार्ड, निर्मल कुमार शर्मा का राव बीदा जी अवार्ड, मनीष कुमार जोशी को बीकाणा अवार्ड प्रदान किये जायेंगे।

संस्कृतिकर्मी ज्योति स्वामी को देश दीवान राव दुले सिंह बीदावत अवार्ड, साफा विशेषज्ञ श्री कृष्ण चन्द्र पुरोहित को बीकाणा अवार्ड, राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त पतंगबाज ओम सिंह को राव बेलोजी पड़िहार अवार्ड, आयुर्वेद चिकित्सक डाॅ. सुधांशु व्यास को पीर गोविन्द दास अवार्ड व अन्तर्राष्ट्रीय बीयर्ड अवार्डी चन्द्र प्रकाश व्यास को अमर कीर्ति अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। इस वर्ष उत्कृष्ट सामाजिक सेवा करने वाली संस्था खुदाई खिदमतगार कमेटी को संस्थागत सम्मान महाराजा गंगा सिंह अवार्ड प्रदान किया जायेगा।

मुख्य समारोह के संयोजक अभिषेक आचार्य ने बताया कि कार्यक्रमों की तैयारी आरम्भ कर दी गई है। नगर विकास न्यास तथा नगर निगम द्वारा प्रतिमा स्थल से संबंधित कार्यों का आकलन किया गया है। देवस्थान विभाग द्वारा नगर स्थापना दिवस पर श्री करणी माता मंदिर देशनोक तथा श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर बीकानेर में विशेष पूजा अर्चना तथा प्रसाद वितरण का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ ही राय सिह जी ट्रस्ट द्वारा मुख्य समारोह में बीकाजी प्रतिमा पूजन व शाही बैण्ड की प्रस्तुति दी जाएगी।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *