केटरिंग करने शादी में जा रहे थे पलटी गाड़ी 22 लोग घायल

सीकर में बेकाबू होकर पिकअप पलटी:गाड़ी में पीछे खड़े 22 लोग घायल
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  •  सीकर में बेकाबू होकर पिकअप पलटी:गाड़ी में पीछे खड़े 22 लोग घायल

सीकर , 5 अप्रैल। सीकर के सदर थाना इलाके में आज सुबह मजदूरों से भरी पिकअप गाड़ी पलट गई। घटना में पिकअप गाड़ी में पीछे की तरफ खड़े करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल हो गए। घायलों को एसके हॉस्पिटल ले जाया गया। एक को एडमिट करने के बाद सभी को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कंट्रोल रूम से एक्सीडेंट की सूचना मिलने के बाद स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। कोतवाली पुलिस थाने की सब इंस्पेक्टर ललिता यादव ने बताया- घटना खूड़ के पास कंवरपुरा स्टैंड की है। नागौर की तरफ जा रही पिकअप गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप गाड़ी में पीछे की तरफ खड़े 22 लोग चोटिल हो गए।

pop ronak

सभी घायल नागौर जिले में किसी शादी में कैटरिंग का काम करने के लिए जा रहे थे। चोटिल लोगों में कैलाश, त्रिलोचंद,सीमा,प्रेमसिंह,तपेश्वर सहित अन्य मजदूर शामिल है। फिलहाल सदर थाना पुलिस मामले की जांच करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *