द्वारकाप्रसाद पचीसिया को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

द्वारकाप्रसाद पचीसिया को 'लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • टेंट व्यवसायियों ने बीकानेर में किया भव्य सम्मान

बीकानेर ,| 15 अप्रैल। बीकानेर जिला टेंट व्यवसाय वेलफेयर समिति के शपथ ग्रहण समारोह में आज उद्योग और व्यापार जगत की जानी-मानी शख्सियत द्वारकाप्रसाद पचीसिया को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से नवाजा गया। पचीसिया, जो राजस्थान टेंट डीलर्स किराया व्यवसायी समिति के प्रदेश संरक्षक और बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष भी हैं, को यह सम्मान टेंट व्यवसाय के क्षेत्र में उनके दशकों लंबे समर्पण के लिए दिया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय नेतृत्व की मौजूदगी

pop ronak

यह प्रतिष्ठित सम्मान ऑल इंडिया टेंट डेकोरेशन वेलफेयर एसोसिएशन, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रवि जिंदल, प्रदेश अध्यक्ष रासबिहारी शर्मा, प्रदेश संरक्षक पर्वत सिंह भाटी और नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राजेन्द्र काला द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

एकजुटता और सूझबूझ की मिसाल

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. रवि जिंदल ने कहा कि द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने अपनी सूझबूझ और हाजिरजवाबी के बल पर न केवल व्यापार में सफलता के नए शिखर स्थापित किए, बल्कि टेंट व्यवसाय के विशाल संयुक्त परिवार को भी एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, प्रदेशाध्यक्ष रासबिहारी शर्मा ने संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और समाजसेवा में उनके बड़े योगदान को रेखांकित किया।

उद्योग और व्यापार का विकास ही मुख्य विजन

सम्मान के उत्तर में द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने कहा, “मेरा मुख्य विजन हमेशा से उद्योग और व्यापार के विकास का रहा है। टेंट व्यवसाय के समक्ष आने वाली हर परेशानी को दूर करना संगठन के संरक्षक और औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष होने के नाते मेरी प्राथमिकता और नैतिक कर्तव्य है।” उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेन्द्र काला और उनकी टीम को बधाई देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

गणमान्य जनों की उपस्थिति

इस अवसर पर पूनमचंद कच्छावा, लोकेश चतुर्वेदी, मदनगोपाल पुरोहित सहित राजस्थान के विभिन्न संभागों और जिलों के अध्यक्ष एवं प्रबुद्ध टेंट व्यवसायी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।