बीकानेर में आज से पूर्ण नहरबंदी प्रभावी ,जलाशयों में पानी बचाने के लिए अब एक दिन छोड़कर होगी जलापूर्ति

बीकानेर में कल पानी की किल्लत जयपुर रोड GSS पर मेंटिनेंस से बीछवाल जलाशय की बिजली रहेगी ठप
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर,17 अप्रैल। बीकानेर जिले के लिए जीवनदायिनी मानी जाने वाली इंदिरा गांधी नहर परियोजना में आज, 17 अप्रैल से 11 मई तक पूर्ण नहरबंदी प्रभावी हो गई है। नहर में पानी की आवक बंद होने के कारण जलाशयों (रिजर्वायर) में उपलब्ध सीमित जल राशि को सुरक्षित रखने और आगामी दिनों में सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए जलदाय विभाग ने शहर में पेयजल आपूर्ति के नियमों में बदलाव किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

48 घंटे के अंतराल से मिलेगा पानी

pop ronak

जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता खेमचंद सिंगारिया ने बताया कि नहरबंदी के मद्देनजर बीकानेर शहर में अब एक दिन छोड़कर (प्रति 48 घंटे में) जल वितरण किया जाएगा। विभाग ने शहर को अलग-अलग जोन में बांटकर सम (Even) और विषम (Odd) तारीखों के अनुसार नया शेड्यूल जारी किया है।

प्रथम जोन: विषम तारीखों (17, 19, 21…) को होने वाली आपूर्ति

प्रथम जोन के अंतर्गत आने वाले निम्नलिखित क्षेत्रों में 17 अप्रैल से सभी विषम संख्या वाली दिनांकों को पानी की सप्लाई की जाएगी.

  1. जेलवेल एवं सुभाषपुरा टंकी: कोटगेट, फड़बाजार, जोशीवाड़ा, छींपों का मोहल्ला, केईएम रोड, इन्द्रा कॉलोनी, पुलिस आवासीय कॉलोनी और भुट्टों का बास।
  2. गोगागेट एवं बीछवाल: बांद्रा बास, शर्मा कॉलोनी, बीछवाल गांव, ट्रांसपोर्ट नगर, चेतक कैम्पस और आरएसी क्षेत्र।
  3. करणी नगर एवं समतानगर: गांधी नगर, कैलाशपुरी और करणी नगर के उच्च जलाशय से जुड़े क्षेत्र।
  4. नत्थूसर एवं नयाशहर टंकी: बारह गुवाड़, साले की होली, मोहता चौक, जस्सूसर गेट, सर्वोदय बस्ती, पूगल रोड, बंगला नगर और नयाशहर के विभिन्न वार्ड।
  5. लक्ष्मीनाथ मंदिर एवं गोपेश्वर: आचार्यों का चौक, बड़ा बाजार, रामपुरिया, सुथारों की गुवाड़, शीतला गेट, गोपेश्वर बस्ती और जैन कॉलेज रोड क्षेत्र।

द्वितीय जोन क्षेत्र

(18 अप्रैल से सभी विषम संख्या दिनांक को जलापूर्ति की जाएगी)

1. स्टेडियम टंकी से जुडे क्षेत्रः गिन्नाणी, सादूल कॉलोनी, घावड़िया हनुमान हत्था, माजीसा का बास, रथखाना क्षेत्र आदि।

2. साखू डेरा से जुड़े क्षेत्रः कमला कॉलोनी, फड़ बाजार व सांखू डेरा क्षेत्र कुचीलपुरा, अमरसिंहपुरा, विवेक नगर, पंजाबगिरान आदि। जयनारायण व्यास कॉलोनी के सभी सैक्टर,चाणक्य नगर, शिव बाडी, तिलक नगर, खतुरिया कोलानी,

3. नागणेचजी की टंकी से जुडे साउथ विस्तार,, पवनपुरी पटेल नगर शास्त्री नगर नागणेचजी स्की्म बल्लभ गार्डन क्षेत्र सांगलपुरा क्षेत्र।

4. रानी बाजार उच्च जलाशय से जुडे क्षेत्रः रानीबाजार व औद्योगिक नगर रोड न. 1 से 11, घड़सीसर पंचमुखा भगवानपुरा क्षेत्र चौपड़ा कटला से पहले तक का क्षेत्र आदि।

5. भीनासर टंकी से जुडे क्षेत्रः हरिराम जी मन्दिर, सेठिया मोहल्ला, मेघवाल मोहल्ला, किसमीदेसर क्षेत्र आदि।

6. गंगाशहर टंकी से जुड़े क्षेत्रः सुजानदेसर, अमरपुरा बास, चौपड़ा बाड़ी क्षेत्र, खारिया टंकी से जुड़ा शिवा बस्ती, इन्द्रा चौक, चोरडिया चौक, करनाणी मोहल्ला, सूर्य नगर क्षेत्र, चौधरी कॉलानी, आदर्श स्कूल के पास का क्षेत्र, सुजानदेसर श्रीरामसर क्षेत्र आदि।

7. रामपुरा बस्ती टंकी से जुड़े क्षेत्रः रामपुरबस्ती, मुक्ता प्रसाद नगर की टंकियो से जुडे सभी सेक्टर, सर्वोदय बस्ती, भीमनगर क्षेत्र आदि।

8. नयाशहर से टंकी से जुड़े क्षेत्रः मुरलीधर व्यास नगर, करमीसर, मौसम विभाग क्षेत्र, हनुमान मंदिर भूतनाथ मंदिर, रामदेव मंदिर आदि।
9. पंप हाउस से डायरेक्ट सप्लाईः इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, मिलिट्री इन्जि. सर्विसेज क्षेत्र शोभासर आदि।

उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से आह्वान किया है कि नहरबंदी के समय में पानी का उपयोग सावधानीपूर्वक करें। इसे व्यर्थ न बहाएं। मितव्ययता से जल प्रयोग करें, जिससे विषम परिस्थितियों से बचा जा सके। नहर बंदी के दौरान अंतिम छोर पर समुचित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा उड़न दस्ते के जरिए अवैध बूस्टर को जप्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ क्षेत्रों में आधे घंटे विद्युत कटौती भी की जा सकती है। नहरबंदी के दौरान उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

प्रशासन की अपील: पानी का करें संचय

नहरबंदी के इस दौर में जिला प्रशासन और जलदाय विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे पानी का संयम से उपयोग करें और व्यर्थ बहने से रोकें। भीषण गर्मी के मौसम में जलाशयों का बैकअप बनाए रखने के लिए यह कटौती अनिवार्य की गई है। अगले 25 दिनों तक नागरिकों को इसी संशोधित समय-सारणी के अनुसार पेयजल प्राप्त होगा।

 

sesumo school
sjps