पीबीएम हॉस्पिटल में हीट स्ट्रोक के संभावित 4 पेशेंट हॉस्पिटल में भर्ती

बीकानेर में आंधी का कहर में छत से उतरते समय सीढ़ियों से गिरे युवक की पीबीएम अस्पताल में मौत
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं तेज धूप से बचें

बीकानेर , 25 मई। पीबीएम हॉस्पिटल की ओपीडी में हीट-वेव के शिकार मरीजों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को हॉस्पिटल के वार्डों में डॉक्टरों की टीम ने चार ऐसे मरीजों को आईडेंटिफाई किया, जो संभावित हीट स्ट्रोक लक्षण वाले हैं। इनका इलाज मेडिसिन विंग के सीनियर फिजिशियन डॉ. संजय कोचर की निगरानी में इलाज किया जा रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

हालांकि चारों मरीजों के हीट स्ट्रोक पीड़ित होने की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, इसके बावजूद इनका इलाज डॉक्टरों की विशेष टीम कर रही है। फिजिशियन डॉ.कोचर ने बताया कि शुक्रवार को मेडिसिन विंग की ओपीडी में करीब 600 मरीज पहुंचे थे।

pop ronak

इसमें करीब 20 प्रतिशत यानी करीब 120 पेशेंट उल्टी-दस्त और पेशाब में तकलीफ या संक्रमण से जुड़े थे। बॉडी में ऐसे लक्षण अक्सर हीट-वेव के शिकार मरीजों में देखा जाता है। पीबीएम हॉस्पिटल की डॉ. स्वाति फलोदिया एवं सीनियर फिजिशियन डॉक्टर संजय कोचर ने गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को धूप से बचने की सलाह दी है।

फ्रिज में रखी ड्रिप चढ़ाने से फायदा

मेडिसिन विंग के सीनियर फिजिशियन डॉ. संजय कोचर ने बताया कि हीट-वेव के शिकार जिन मरीजों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, उन्हें फ्रिज में रखी ड्रिप चढ़ाई जा रही है, ताकि उनके बॉडी के टेंपरेचर को जल्दी डाउन किया जा सके। उन्होंने बताया कि ठंडी ड्रिप चढ़ाने से बॉडी का टेंपरेचर सामान्य ड्रिप की तुलना में जल्दी डाउन होता है।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *