सोमवार, 11 नवम्बर देश दुनिया के 43 विशेष समाचार

मंगलवार, 31 दिसंबर देश दुनिया के 43 विशेष समाचार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
कार्तिक शुक्ल पक्ष दशमी
=============================
1 झारखंड-मोदी बोले- जब मनमोहन PM थे, सोनिया सरकार चलाती थीं, कांग्रेस की जाति जनगणना जातियों को उलझाने की साजिश, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे।
2 जलगांव महाराष्ट्र से शाह बोले- उद्धव राम मंदिर के विरोधियों के साथ, वे राहुल से सावरकर के लिए दो अच्छे शब्द बुलवाकर बताएं; खुद तय करें कहां बैठना है।
3 विदेश मंत्री जयशंकर बोले- भारत को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में और मजबूत करना होगा अपना स्थान, कदम उठा रही सरकार।
4 जयशंकर बोले- ट्रम्प की जीत से भारत चिंतित नहीं, मोदी के ओबामा-बाइडेन और डोनाल्ड से व्यक्तिगत संबंध, इससे भारत को मदद मिलती है।
5 सुप्रीम कोर्ट -न्यायमूर्ति संजीव खन्ना आज बने देश 51वें प्रधान न्यायाधीश, राष्ट्रपति मुर्मू दिलाई शपथ।
6 जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एनकाउंटर जारी, श्रीनगर में बंद हुआ, 1 जवान शहीद, 3 घायल; सेना ने 10 दिन में 8 आतंकियों को मार गिराया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

7 अब इतिहास बन जाएगा विस्तारा का सफर, आज से एयर इंडिया समूह का हिस्सा हो जाएगी कंपनी।
8 मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, अब पूर्वी इंफाल में उपद्रवियों ने सुरक्षा बलों पर बरसाए बम और गोलियां।
9 भारत की पहली बुलेट ट्रेन का परीक्षण राजस्थान में, 60 किमी लंबा देश का पहला ट्रॉयल ट्रैक तैयार।
10 ‘नतीजों के बाद कौन किसके साथ.. अजीत पवार गुट के नवाब मलिक के बयान से मची सियासी खलबली।
11 बाबा सिद्दीकी को गोली मारने वाला शिवकुमार बहराइच से अरेस्ट, पुलिस को बताया- लॉरेंस गैंग से हत्या के बदले 10 लाख रुपए मिलने थे।
12 देश में करोड़पति करदाताओं की संख्या पिछले 10 साल में पांच गुना बढ़कर अब 2.20 लाख से ज्यादा हो गई है। इससे भी चौंकाने वाली बात यह है कि कोरोना के बाद से केवल तीन साल में ही एक लाख लोग करोड़पति करदाता के क्लब में शामिल हो गए हैं।
13 विश्लेषकों के मुताबिक, करोड़पति करदाताओं की संख्या में उछाल के कई कारक हैं। इनमें तेजी से बढ़ता शेयर बाजार, चुनिंदा कंपनियों में जबरदस्त मुनाफा, वेतन में भारी बढ़ोतरी, टैक्स के सख्त नियम और कुछ नियमों में बदलाव शामिल हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

14 शेयर बाजार में इस हफ्ते उतार-चढ़ाव का अनुमान, रिटेल-थोक महंगाई के आंकड़ों से लेकर FII-DII फ्लो तक; कई फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल।
15 साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट से जीता दूसरा टी-20, आखिरी 3 ओवर में 37 रन बनाए, चक्रवर्ती ने 5 विकेट लिए; सीरीज 1-1 से बराबर।
16 पहले राष्ट्र, फिर कास्ट… राहुल गांधी के जातिवाद वाले बयान पर भड़के शिवराज सिंह चौहान।
17 पूरी तरह से काल्पनिक… पुतिन-ट्रंप की यूक्रेन युद्ध को लेकर बातचीत पर बोला रूस, फोन कॉल की खबरों को नकारा।
18 बुलाती है मगर जाने का नहीं। ब्लाइंड डेट पर गए लल्लू चौबे संग हो गया खेल, सिंगल लड़के हो जाएं सावधान।
19 कांग्रेस के लोग नीच और निक्कमे’ धारा 370 पर राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर फिर भड़के।
20 जो खोलना है खोलो, फिर मैं खोलूंगा! उद्धव ठाकरे नाराज, हेलीकॉप्टर में बैग जांच को लेकर भड़के।

आचार्य श्री महाश्रमण सन्देश

21 PF में वेज सीलिंग लिमिट बढ़ने से आपको फायदा होगा या नुकसान? जान लीजिए पूरी कैल्कुलेशन।
22 राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, हिंदुत्व विचारधारा को लेकर गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी गीदड़ भभकी।
23 सुभाष यादव के लिए बीमार लालू यादव वोट मांगने पहुंच गए कोडरमा, पार्टी के अहम किरदार।
24 राहुल गांधी को झूठ बोलने से रोकें, डांटें-डपटें; EC से BJP ने की ऐसी मांग। 25 दुश्मनी भुला ईरान पहुंचे सऊदी आर्मी चीफ, शिया-सुन्नी बहुल देशों के बीच नई खिचड़ी।
26 बिना ब्याज किसानों को लोन, 450 में गैस सिलेंडर; JMM में घोषणा पत्र में कई वादे।
27 आपका लेक्चर सुनने नहीं आए हैं, पहले ही दिन किस पर और क्यों तमतमाए नए CJI खन्ना।
28 BCCI को ऐसी चीजों से गंभीर को दूर रखना चाहिए… मांजरेकर ने क्यों बोल दिया ऐसा।

29 भूपिंदर हुड्डा का चैनलों पर कर रहे थे विरोध, कांग्रेस ने ‘प्रवक्ता’ को किया बाहर।
30 इजरायली रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक इयाल जमीर ने इस्तीफा दिया।
31दिल्ली में क्या खत्म हो गया जहरीली हवा का दौर… पिछले साल से कम है प्रदूषण।
32 भारत से अंडों की खरीदी पर कतर सरकार ने रखी शर्त, पोल्ट्री कारोबारियों को लगा बड़ा झटका।
33 सीढ़ियों पर बैठे पिता-पुत्र को ट्रैक्टर ने कुचला, 4 साल के मासूम का काटना पड़ा पैर।
34 लॉरेंस के कट्टर दुश्मन कौशल चौधरी की पत्नी ‘लेडी डॉन’ मनीषा चौधरी गिरफ्तार, कई मामले दर्ज।
35 गुजरात के वडोदरा की रिफाइनरी में जोरदार धमाका, कई किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुबार।

36 कनाडा में अरेस्ट खाल‍िस्तानी आतंकी अर्श डाला खतरनाक।
37 बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में सुंदरकांड-मंदिर जाने पर विवाद।
38 कर्नाटक के मंत्री ने केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी को कालिया कहा:बोले- वो भाजपा से ज्यादा खतरनाक; जेडीएस ने पूछा- कांग्रेस अध्यक्ष का रंग बताओ।
39 खालिस्तानी आतंकी पन्नू की राम मंदिर उड़ाने की धमकी:वीडियो जारी कर कहा- अयोध्या में हिंसा होगी, हिंदुत्ववादी विचारधारा की नींव हिला देंगे।
40 कल श्रीनगर आतंकी मुठभेड़ में 2 ट्रैकर्स फंसे थे:100 नंबर पर सूचना दी, सेना ने फायरिंग रोककर बचाया; आतंकवादी भागे।
41 भारत-रूस के बीच पांत्सिर एयर डिफेंस सिस्टम के लिए समझौता:इसका ट्रैकिंग सिस्टम हवा में 36 KM दूर का भी टारगेट ट्रैक करने में सक्षम।
42 राहुल ने I Love Wayanad लिखी टीशर्ट पहनी:बोले- वायनाड ने इतना स्नेह दिया कि मैंने राजनीति में ‘प्यार’ शब्द का इस्तेमाल शुरू किया।
43 केंद्रीय मंत्री बिट्टू के बयान पर भड़के पूर्व CM:जालंधर सांसद चन्नी बोले- नीटू शटरांवाला मुख्यमंत्री बन सकता, मगर बिट्टू इसके लायक नहीं।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *