सोमवार, 15 अप्रैल देश दुनिया के विशेष 43 समाचार

26 जुलाई देश दुनिया के 43 खास समाचार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
चैत्र शुक्ल पक्ष सप्तमी
=============================
1 लोकसभा चुनाव-2024:मैसुर पीएम बोले- जब तक मोदी है, तब तक नफरती ताकतें सफल नहीं होंगी।
2 ‘इतने सालों तक कहां छिपा था शाही जादूगर’, गरीबी हटाने पर राहुल गांधी ने दिया बयान तो पीएम मोदी ने ली चुटकी।
3 पीएम मोदी ने कांग्रेस को बताया टुकड़े टुकड़े गैंग का सुल्तान, देश को बांटने और तोड़ने का लगाया आरोप।
4 मैसूर में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि वह भारत की राजनीति में सबसे वरिष्ठ राजनेता हैं।
5 कमल का बटन इतनी जोर से दबाएं कि झटके इटली तक महसूस हों, अमित शाह का सोनिया गांधी पर हमला।
6 ‘किसने मां का दूध पिया है जो पीएम मोदी…’,को गिरफ्तार किए जाने पर, बांका में RJD पर बरसे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह।
7 PM मोदी का आज दो राज्यों का दौरा, केरल में दो रैलियां करेंगे; शाम को तमिलनाडु जाएंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

8 राहुल गांधी आज वायनाड में रैली करेंगे, दो दिन का केरल दौरा, कोझिकोड जिले में UDF जनसभा को संबोधित करेंगे।
9 नोबल पुरस्कार अमर्त्य सेन बोले- विपक्ष में बिखराव, इसलिए ताकत गंवाई, सरकार को अमीरों का ध्यान; निरक्षरता, खराब स्वास्थ्य, लैंगिक असमानता से विकास धीमा।
10 लोकसभा चुनाव-2024, कांग्रेस की 16वीं लिस्ट, 10 नाम; उत्तर-पूर्व दिल्ली से कन्हैया कुमार को टिकट, मनोज तिवारी के खिलाफ लड़ेंगे।
11 जयशंकर बोले- ईरान-इस्राइल संघर्ष से बने हालात चिंताजनक; भारत ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर।
11 शरद पवार की पार्टी में शामिल हुए धैर्यशील मोहिते पाटिल, माढा सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव।
12 ‘सलमान खान यह तो ट्रेलर है, इसके बाद गोलियां…’, लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने ली फायरिंग की जिम्मेदारी।
13 दंपती और उनकी दो बेटियों समेत 7 लोग जिंदा जले, चलते ट्रक में कार घुसी, दोनों में आग लगी; सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे थे।
14 रामनवमी: राम मंदिर ट्रस्ट ने जारी की गाइडलाइन, 15 से 18 अप्रैल तक के सभी वीआईपी पास निरस्त, बदला दर्शन का समय।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

15 राजस्थान विश्व मोहन भट्ट और गुलाबों समेत 11 पद्म पुरस्कार विजेता भाजपा में शामिल।
16 CSK vs MI: रोहित के शतक पर भारी पड़े पथिराना, चेन्नई ने मुंबई को 20 रनों से हराया।
17 कोलकाता की लखनऊ पर IPL में पहली जीत, 8 विकेट से हराया; सॉल्ट का नाबाद अर्धशतक, स्टार्क ने तीन विकेट लिए।
18 पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने साफ किया है कि अमेरिका ईरान पर जवाबी हमला करने में इस्राइल का साथ नहीं देगा। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने भी बढ़ते तनाव पर चिंता जताई है।
19 10 लोकसभा चुनाव-2024: भाजपा के घोषणापत्र पर कांग्रेस बोली- इन्होंने 2014 में कहा था कि काला धन वापस लाएंगे, लेकिन इलेक्टोरल बॉन्ड ले आए।
20 भाजपा के संकल्प पत्र पर राहुल गांधी का हमला, बोले- इससे ‘महंगाई’ और ‘बेरोजगारी’ दो शब्द गायब।
21 बीजेपी – कांग्रेस =हेल्थ की गारंटी बनाम स्वास्थ्य न्याय; मुफ्त इलाज को लेकर दोनों पार्टियों ने किए अलग-अलग वादे।
22 सेहतनामा- प्रकृति का दिया सबसे मीठा तोहफा है गन्ना, लिवर, किडनी की बीमारियों में लाभकारी, डायबिटीज है तो बनाएं दूरी।
23 ईरान ने अमेरिका को दी संघर्ष से दूर रहने की चेतावनी, इस्राइल से कहा- अंजाम बहुत बुरा होगा

24 अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने इस बात पर जोर दिया है कि अमेरिका ईरान के साथ संघर्ष नहीं चाहता है, लेकिन अपनी सेनाओं की रक्षा के लिए कार्रवाई करने और इजरायल की रक्षा का समर्थन करने में संकोच नहीं करेगा।
25 इस्राइल पर ईरान के हमले के बाद भारत का अलर्ट: लोगों से धैर्य बरतने व सुरक्षित रहने को कहा, रजिस्ट्रेशन भी शुरू।
26 मनोज त‍िवारी से मुकाबले में कन्‍हैया के ल‍िए क्‍या है चैलेंज?
27 इस साल जमकर पानी बरसाएंगे बदरा, ली नीना के अगस्त सितंबर तक एक्टिव रहने की संभावना।
28 BJP Seats in Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव 2024 में 370 सीटें कहां से लाएगी भाजपा ?
29 अभी जेल में ही रहेंगे CM अरविंद केजरीवाल, कोर्ट ने 23 अप्रैल तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत, ED को भी जारी किया नोटिस।
30 वर्ष 2019 से क‍ितना अलग है पंजाब का लोकसभा चुनाव, अकेली उतरी बीजेपी और मजबूत हुई आप का क्‍या होगा असर ?
31 ऑस्ट्रेलिया में फिर चाकूबाजी, इस बार चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान बिशप पर चाकू से हमला, दुनिया ने देखा लाइव।
32 क्या अरुण गोविल ने नहीं किया दलित कार्यकर्ता के घर भोजन ?
33 वो ताकत जिसने शिवम को बनाया इतना खतरनाक बल्लेबाज, प्लान बनाने से डरने लगे विरोधी कप्तान।
34 लाइट-कैमरा-एक्शन और केके पाठक गो बैक के नारे स्टार्ट, पटना पुलिस ने दिखाए तेवर तो होश आ गए ठिकाने।
35 खटाखट फॉर्म्युले पर राहुल को बताया शाही जादूगर, मोदी के इस हमले का क्या मायने समझे आप ?
36 अंतरिक्ष में गुप्त मिशन की तैयारी में अमेर‍िकी स्पेस फोर्स, पृथ्वी की कक्षा में करने जा रही बड़ा सैन्य अभ्यास।
37 काशी विश्‍वनाथ मंदिर में पुलिसकर्मियों को पंडित की ड्रेस में ड्यूटी करवाने पर क्‍या बोले यूपी के डीजीपी।
38 इजरायली दोस्‍त जॉर्डन के किंग गद्दार… भारत के खिलाफ दिया था फाइटर जेट, अहसान भूले जहरीले पाकिस्‍तानी।
39 तमिलनाडु में लैंड करते ही राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की हुई जांच, वायनाड पहुंच लगाई दौड़।
40 200 करोड़ की संपत्ति दान देकर पत्‍नी संग जैन संन्‍यासी बना गुजरात का बिजनेसमैन , सिर्फ दो कपड़े और एक कटोरा रखा पास, पति-पत्नी भिक्षा पर रहेंगे जीवित।
41 केरल में पीएम बोले-बैंक घोटाले के पीड़ितों को मिलेगा पैसा, खानदानी सीट पर इज्जत की बात कह राहुल पर साधा निशाना।
42 सुप्रीम कोर्ट के वकीलों के बाद अब 21 रिटायर्ड जजों ने CJI को लिखा लेटर, कहा-ज्यूडिशियरी को अनुचित दबाब से बचाइए…
43 विपक्षी दलों ने भाजपा के घोषणा पत्र को ‘जुमला पत्र’ क़रार दिया, कहा- खोखले शब्दों की हेराफेरी।
====

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *