मंगलवार, 09 दिसम्बर 2025 देश और दुनिया के 44 मुख्य समाचार

बुधवार , 24 दिसंबर देश दुनिया के 44 मुख्य समाचार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
पौष कृष्णा पंचमी
=================
1 वंदे मातरम् पर महाबहस: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान कहा कि ‘वंदे मातरम’ स्वयं में पूर्ण है और इसे अपूर्ण बनाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि एक सांसद के तौर पर उन्होंने कभी संसद की मर्यादा नहीं तोड़ी।
2 पीएम मोदी और नेहरू: लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के पहले प्रधानमंत्री नेहरू को घेरा। वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘नेहरू पर शिकायतें खत्म कर बेरोजगारी-महंगाई पर बात करें’ और यह चर्चा जनता के असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए कराई गई है।
3 प्रियंका गांधी का पलटवार: प्रियंका गांधी ने कहा कि जितने साल मोदी अबतक पीएम रहे, उतने साल तो नेहरू आजादी की लड़ाई में जेल में रहे। उन्होंने कहा कि लोगों ने सांसदों को जनता के मुद्दों पर चर्चाओं के लिए भेजा है, न कि पुराने विवादों को दोहराने के लिए।
4 राहुल गांधी का हमला: लोकसभा में राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा, कहा, ‘वोट चोरी से बड़ा कोई राष्ट्र विरोधी काम नहीं’।
5 वित्त मंत्री का विपक्ष पर हमला: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में कहा कि कांग्रेस ने देश की रक्षा को प्राथमिकता नहीं दी। उन्होंने बंगाल को आयुष्मान भारत से बाहर रखने पर टीएमसी सरकार पर हमला बोला।
6 महबूबा मुफ़्ती की आलोचना: उन्होंने वंदे मातरम पर बहस को लेकर केंद्र की आलोचना की और कहा कि भाजपा खोखले प्रतीकवाद में लिप्त है।
7 संसद में आगे की चर्चा: लोकसभा में आज चुनाव सुधारों और SIR पर चर्चा होगी, जिसमें विपक्ष वोट चोरी और BLO की मौतों का मुद्दा उठाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

8 इंडिगो पर सख्ती: सरकार ने इंडिगो की उड़ानों में कटौती करने और कुछ स्लॉट दूसरी कंपनी को देने की बात कही है। पिछले 7 दिनों में 4500 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हुई हैं, जिससे यात्रियों की परेशानी सातवें दिन भी जारी रही (दिल्ली और बेंगलुरु से 250 से अधिक उड़ानें रद्द)।
9 इंडिगो का जवाब: इंडिगो के सीईओ-सीओओ ने डीजीसीए को जवाब दिया कि संकट की कई वजहें हैं, फिलहाल कोई सटीक कारण नहीं बता सकते।
10 उड्डयन मंत्री का निर्देश: इंडिगो संकट के बाद सख्ती दिखाते हुए उड्डयन मंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि ‘देश के एयरपोर्ट्स का दौरा करेंगे अधिकारी’।
11 सीएम ममता की मांग: सीएम ममता बनर्जी ने इंडिगो की उड़ानों में व्यवधान के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया और मुआवजे की मांग की।
12 जापान में भूकंप और सुनामी: जापान में 7.6 तीव्रता का भीषण भूकंप आया, जिसका केंद्र 50 किमी की गहराई में था। इसके बाद 10 फीट ऊंची सुनामी का अलर्ट जारी किया गया और छोटी लहरें आनी शुरू हो गईं।
13 पुतिन की भारत यात्रा पर चीन: चीन ने कहा कि हम तीनों (भारत, रूस और चीन) मिलकर ग्लोबल साउथ का भविष्य लिखेंगे।
14 अरुणाचल प्रदेश: चीन से संबंध के सवाल पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अहम हिस्सा है और रहेगा।
15 थाईलैंड-कंबोडिया युद्ध: ट्रंप का सीजफायर फेल हुआ; थाईलैंड का कंबोडिया पर एयर स्ट्राइक, थाई सैनिक की मौत, और फिर से दोनों देशों में जंग शुरू हो गई।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

16 लंदन में जेलेंस्की: लंदन में राष्ट्रपति जेलेंस्की की अहम बैठक हुई, जिसमें शांति योजना पर यूरोपीय नेताओं की चर्चा तेज हुई।
17 रडार लॉक पर जापान: रडार लॉक को लेकर भड़का जापान, चीनी राजदूत को किया तलब, जिससे संबंध और बिगड़ने की आशंका है।
18 भारत ने जीता पहला T20: हार्दिक की तूफानी फिफ्टी और गेंदबाजों के कहर से भारत ने पहला टी20 मैच 101 रनों से जीता।
19 दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन: पहले ओवर में दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिरा (अर्शदीप ने क्विंटन डिकॉक को भेजा पवेलियन)। 20 अक्षर पटेल ने कप्तान एडेन मार्करम को क्लीन बोल्ड कर तीसरा झटका दिया। दक्षिण अफ्रीका की अंतिम उम्मीद डेवाल्ड ब्रेविस भी 68 रनों पर सातवां विकेट गिरने के साथ खत्म हो गई।
21 टीम अपडेट: भारत में 10 साल से टी-20 सीरीज नहीं जीता अफ्रीका। शुभमन और हार्दिक वापसी के लिए तैयार। गिल ने मैच से पहले दो घंटे तक अभ्यास किया, जबकि हार्दिक ट्रेनिंग से दूर रहे।
22 गोवा हादसा अपडेट: गोवा हादसे पर बड़ी अपडेट आई है कि दोनों मालिक इंडिगो फ्लाइट से देश छोड़कर भाग गए हैं।

आचार्य श्री महाश्रमण सन्देश

23 ट्रेनी विमान क्रैश: एमपी के सिवनी में ट्रेनी विमान क्रैश हुआ। हाईवोल्टेज तार से टकराने के बाद हुए हादसे में पायलट जख्मी हो गया।
24 विक्रम भट्ट पर केस: फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी को 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े मामले में पुलिस मुंबई से उदयपुर लेकर आई।
25 CJI की नाराजगी: सीजेआई ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से कहा- ऐसी भाषा न बोलें, जो पीड़ित को डरा दे। सुप्रीम कोर्ट ने नारज़गी व्यक्त की।
26 नवजोत सिद्धू की पत्नी सस्पेंड: ‘500 करोड़ में सीएम’ वाले बयान पर घमासान के बाद कांग्रेस ने नवजोत कौर सिद्धू की पार्टी सदस्यता निलंबित की।
27 सिद्धारमैया का बयान: सियासी खींचतान के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि वह कांग्रेस आलाकमान के फैसले का पालन करेंगे।
28 बाजार में गिरावट: लाल निशान में बंद हुआ बाजार, शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई, सेंसेक्स 610 अंक लुढ़का।
29 बांग्लादेश का कर्ज: कर्ज के जाल में फंसा बांग्लादेश, ब्याज बना बजट का बड़ा खर्च; राजस्व प्रमुख ने बड़ी चेतावनी दी।
30 उत्तराखंड हाईवे परियोजना: गंगोत्री हाईवे परियोजना के खिलाफ आरएसएस, एनवायरमेंटलिस्ट बोले- 7 हजार देवदार के पेड़ कटेंगे, मां गंगा सूख जाएगी, बर्फबारी नहीं होगी।

31 दिल्ली प्रदूषण: दिल्ली के सभी होटलों में तंदूर में कोयले-लकड़ी के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया गया है। प्रदूषण के चलते यह फैसला लिया गया है।
32 दिल्ली का तापमान: दिल्ली में रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
33 चंद्रयान-3 का सबूत: चांद पर 3000 डिग्री तापमान और प्लाज्मा का तूफान होने का बड़ा सबूत चंद्रयान-3 ने भेजा है।
34 धुरंधर का रिकॉर्ड: ‘धुरंधर’ ने ‘गली बॉय’ का रिकॉर्ड तोड़ा, यह रणवीर सिंह की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।
35 सोनिया गांधी का नेतृत्व, मनमोहन सिंह का दृष्टिकोण कांग्रेस सरकार का मार्गदर्शन करेंगे: रेवंत रेड्डी
36 कानून लोगों की सुविधा के लिए, बोझ नहीं: पीएम मोदी ने राजग सांसदों को दिया ‘जीवन सरलता’ का मंत्र।

37 क्रॉसवर्ड बुक अवॉर्ड्स 2025 में शांता गोखले सम्मानित, विजेताओं में सुधा मूर्ति, रुचिर जोशी, थॉमस मैथ्यू, मनु एस. पिल्लई शामिल।
38 देश बांग्लादेशियों, रोहिंग्याओं का हरगिज नहीं है, एसआईआर के बाद बाहर करेंगे: संजय जायसवाल।
39 अहमदाबाद की ‘बाइकर दादियां’; 87 और 84 साल की उम्र में भी स्कूटर चलाने वाली बहनें इंटरनेट पर छाईं।
40 राजग सांसदों ने बिहार में शानदार जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी।
41 सोनिया गांधी 79 वर्ष की हुईं, प्रधानमंत्री और कई कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई।
42 नाइटक्लब अग्निकांड: गोवा पुलिस ने ‘इंटरपोल ब्लू नोटिस’ जारी करने के लिए सीबीआई से किया संपर्क।
43 राहुल की 28 मिनट की स्पीच में 5 बार हंगामा:राज्यसभा में खड़गे ने वंदे मातरम् के नारे लगाए।
44 MP के सिवनी में ट्रेनी प्लेन क्रैश:बिजली के तारों से टकराकर खेत में गिरा, दोनों पायलट घायल; 90 गांवों की सप्लाई बंद।
================

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *