द पुष्करणाज फाउंडेशन द्वारा पुष्करणा दिवस पर तीन दिवसीय आयोजन
द पुष्करणाज फाउंडेशन द्वारा पुष्करणा दिवस पर तीन दिवसीय आयोजन


- 24 अगस्त से पौधरोपण और विभूति सम्मान समारोह शुरू
बीकानेर , 22 अगस्त । ‘द पुष्करणाज फाउंडेशन’ के तत्वाधान में पुष्करणा दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला का आगाज 24 अगस्त से होने जा रहा है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा और सामाजिक सरोकार के कार्य किए जाएंगे।


पौधरोपण व 50 वर्ष से अधिक वैवाहिक जीवन वाले दंपतियों का सम्मान


कार्यक्रम संयोजक गोपीकिसन छंगाणी एवं मोहित पुरोहित ने बताया कि 24 अगस्त की सुबह उष्ट्रवाहिनी माता जी के पूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके पश्चात महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के पास एक कोस वाली प्याऊ पर नीम, खेजड़ी, अशोक आदि के पौधे रोपे जाएंगे और उनके संरक्षण की शपथ ली जाएगी।
24 अगस्त के दूसरे पहर में 50 वर्ष या उससे अधिक वैवाहिक जीवन पूर्ण कर चुके वरिष्ठ दंपतियों का सम्मान किया जाएगा।
विभूतियों को दी जाएगी मानद उपाधियां
फाउंडेशन द्वारा समाज, शिक्षा और साहित्य में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को अलंकृत किया जाएगा:
शिक्षाविद सम्मान: डॉ. राजेंद्र पुरोहित (प्राचार्य, राजकीय डूंगर महाविद्यालय) एवं डॉ. रितेश व्यास (प्राचार्य, सिस्टर निवेदिता कॉलेज)।
साहित्य एवं जनसंपर्क कर्मी सम्मान: डॉ. हरिशंकर आचार्य (उपनिदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग)।
पंचपरमेश्वर सम्मान: पुष्करणाज सावा समिति तथा समाजसेवी नारायण दास व्यास (व्यवस्थापक, बेसिक स्कूल)।
प्रवासी बीकानेर सम्मान: समाजसेवी पूनमचंद रंगा (कोलकाता) एवं बाबा रामदेव मित्र मंडल सेवा समिति (कोलकाता)।
संगोष्ठी, सेमिनार और निबंध प्रतियोगिता
संस्था के अध्यक्ष शिक्षाविद राजेश रंगा व कृष्णचंद पुरोहित ने बताया कि तीसरे दिन कला, संस्कृति, खेल और संस्था विषय पर एक संगोष्ठी व सेमिनार का आयोजन होगा, जिसके मुख्य वक्ता कृष्णचंद पुरोहित होंगे। इसी दिन विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
बैठक में विमल किशोर व्यास, गौरी शंकर व्यास, रोहित पुरोहित, राकेश किराडू, श्यामसुंदर किराडू, मरुधर बोहरा, हरिनारायण आचार्य, नंद किशोर रंगा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
