निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद रवाना

निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद रवाना
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • सी.एम. मूंधड़ा फाउंडेशन की अनूठी पहल

बीकानेर, 11 सितम्बर। सी.एम. मूंधड़ा फाउंडेशन के सामाजिक सरोकारों के तहत शुक्रवार को 50 मरीजों के नए दल को निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए अहमदाबाद स्थित के.डी. अस्पताल के लिए रवाना किया गया। सूरत के भामाशाह किशनलाल अग्रवाल एवं मनीष पुरोहित ‘नटसा’ ने बीकानेर रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर मरीजों की ट्रेन को रवाना किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मरीज व परिजन के लिए पूरी व्यवस्था निशुल्क पूर्ण चिकित्सा व यात्रा सेवा

pop ronak

फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद मरीजों का घुटना प्रत्यारोपण पूर्णतः निशुल्क कराया जाता है। इसके साथ ही मरीज की सहायता के लिए जाने वाले एक परिजन की यात्रा, अहमदाबाद में ठहरने और भोजन सहित तमाम आवश्यक व्यवस्थाएं भी ट्रस्ट द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।अब तक 117 मरीजों को मिला लाभ: सी.एम. मूंधड़ा फाउंडेशन की इस मानवीय पहल के माध्यम से अब तक 117 जरूरतमंद मरीजों का सफलतापूर्वक घुटना प्रत्यारोपण करवाया जा चुका है, जिससे उन परिवारों को बड़ी आर्थिक राहत मिली है जो महंगे इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ थे।

रवाना होते समय भावुक हुए मरीज

अहमदाबाद रवाना होने से पूर्व मरीजों और उनके परिजनों की आंखें खुशी और कृतज्ञता से छलक आईं। मरीजों ने बताया कि घुटनों के अत्यधिक दर्द के कारण उनका चलना-फिरना दूभर हो गया था। आर्थिक तंगी के कारण वे ऑपरेशन कराने में असमर्थ थे। मरीजों ने फाउंडेशन व भामाशाहों का आभार जताते हुए कहा कि इलाज के साथ-साथ परिजन के रहने व खाने-पीने की निशुल्क व्यवस्था करना फाउंडेशन की संवेदनशीलता और मानवता को दर्शाता है।