स्थापत्य कला विशेषज्ञ चंपालाल गहलोत को मिलेगा श्रीमती कमला रंगा सृजन सेवा सम्मान

स्थापत्य कला विशेषज्ञ चंपालाल गहलोत को मिलेगा श्रीमती कमला रंगा सृजन सेवा सम्मान
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • 17 सितंबर को बीकानेर में होगा भव्य समारोह

बीकानेर ,11 सितम्बर। प्रज्ञालय संस्थान एवं श्रीमती कमला देवी-लक्ष्मीनारायण रंगा ट्रस्ट, बीकानेर के तत्वावधान में आगामी 17 सितम्बर 2026 (गुरुवार) को ‘श्रीमती कमला रंगा सृजन सेवा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। संस्थान द्वारा चलाए जा रहे सृजनात्मक और रचनात्मक कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

स्थापत्य कला में नवाचारों के लिए चंपालाल गहलोत का चयन

pop ronak

सांस्कृतिक समर्पण को सम्मान: कार्यक्रम संयोजक एवं वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थानी लोक साहित्य और लोक संस्कृति को समर्पित कीर्तिशेष कमला देवी रंगा की पावन स्मृति में यह सम्मान प्रदान किया जाता है। इस वर्ष का सृजन सेवा सम्मान प्रसिद्ध स्थापत्य कला विशेषज्ञ चंपालाल गहलोत को अर्पित करने का निर्णय लिया गया है।

चार दशकों का उत्कृष्ट योगदान: चंपालाल गहलोत पिछले लगभग चार दशकों से स्थापत्य कला के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए हैं। उन्होंने बीकानेर सहित जयपुर, जोधपुर, अजमेर, सीकर, श्रीगंगानगर, नागौर और जैसलमेर जैसे कई प्रमुख शहरों में अपनी स्थापत्य कला का हुनर दिखाया है। कई नवाचार करते हुए उन्होंने अनेक भव्य, कलात्मक भवनों और मंदिरों का निर्माण कर स्थापत्य के क्षेत्र में अप्रतिम छाप छोड़ी है।

समारोह का समय और स्थान
यह गरिमामय सम्मान समारोह 17 सितम्बर को नत्थूसर गेट के बाहर स्थित लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन-सदन में सायं 6:30 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें शहर के अनेक प्रबुद्धजन, साहित्यकार और कलाप्रेमी शिरकत करेंगे।