री-नीट परीक्षा में बीकानेर के 22 केंद्रों पर 6,902 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, तीन स्तर पर होगी सुरक्षा जांच

री-नीट परीक्षा में बीकानेर के 22 केंद्रों पर 6,902 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, तीन स्तर पर होगी सुरक्षा जांच
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 19 जून। बीकानेर में 21 जून को होने वाली री-नीट परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिले के 6902 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिसके लिए 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) और परीक्षा केंद्र स्तर पर तीन चरणों में जांच की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर विशेष नजर रखने की बात कही है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जिले को दो जोन में बांटा
परीक्षा संचालन के लिए बीकानेर जिले को दो जोन में विभाजित किया गया है। दोनों जोनों के लिए अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जो परीक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

pop ronak

हर 12 अभ्यर्थियों पर एक शिक्षक
एक जोन के प्रभारी एवं केंद्रीय विद्यालय-1 के प्राचार्य महिपाल सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक 12 अभ्यर्थियों पर एक शिक्षक की जिम्मेदारी तय की गई है। एक कक्ष में अधिकतम 24 अभ्यर्थी बैठेंगे और वहां दो शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

ऐसे होगी तीन स्तर पर जांच

परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले जिला प्रशासन की ओर से अभ्यर्थियों की जांच की जाएगी। सबसे पहले मेटल डिटेक्टर और अन्य उपकरणों की मदद से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी अभ्यर्थी प्रतिबंधित सामग्री लेकर केंद्र में प्रवेश न कर सके।

इसके बाद परीक्षा केंद्र के भीतर अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच होगी। इसमें उंगलियों के निशान लिए जाएंगे और अन्य आवश्यक स्कैनिंग प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।

तीसरे चरण में एनटीए के दिशा-निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थियों का दोबारा सत्यापन और जांच की जाएगी।

संदिग्ध गतिविधियों पर नजर
परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। परीक्षा से जुड़े संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

sesumo school
sjps