रक्तदान शिविर में 71 यूनिट रक्त संग्रह, महिलाओं ने निभाई उल्लेखनीय भागीदारी

रक्तदान शिविर में 71 यूनिट रक्त संग्रह
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025
  • रोटरी क्लब और इनरव्हील क्लब के संयुक्त तत्वावधान में समाज सेवा का बड़ा संदेश, समाज के सभी वर्गों ने दिखाया उत्साह

बीकानेर, 1 जुलाई । मानव सेवा के पावन संकल्प के साथ रोटरी क्लब बीकानेर, रोटरी क्लब मरुधरा, रोटरी क्लब आद्या एवं इनरव्हील क्लब बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आज एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में कुल 71 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. शिविर की सबसे खास और प्रेरणादायी बात यह रही कि इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़कर रक्तदान किया और समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता व अटूट सेवा भावना का अनूठा परिचय दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इससे पूर्व, शिविर का विधिवत शुभारंभ पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल माहेश्वरी, वरिष्ठ रोटेरियन शशि मोहन मुंधड़ा एवं आगामी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मनीष तापड़िया ने दीप प्रज्वलित कर किया. रोटरी क्लब बीकानेर के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, जहाँ एक यूनिट रक्त भी किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है. उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि समाज के सभी वर्गों, विशेषकर मातृशक्ति ने इस सेवा अभियान में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई. उन्होंने विश्वास दिलाया कि रोटरी क्लब भविष्य में भी जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

रोटरी क्लब बीकानेर के सेक्रेटरी कुणाल कोचर ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारी संवेदनशीलता का सबसे बड़ा प्रतीक है. उन्होंने इस शिविर की शानदार सफलता को सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीम, स्वयंसेवकों एवं क्लब सदस्यों के सामूहिक प्रयासों का सुखद परिणाम बताया. कार्यक्रम के सफल समापन पर सभी आयोजक संस्थाओं की ओर से सहयोगी साथियों और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया।

sjps