बीकानेर जिले में 74.71 प्रतिशत मतदान हुआ ,कुल 13 लाख 34 हजार 371 मतदाताओं किया मताधिकार का प्रयोग

विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत जिले में कुल 74.71 प्रतिशत मतदान हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि जिले में कुल 13 लाख 34 हजार 771 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।इनमें से 7 लाख 19 हजार 337 पुरुष मतदाता तथा 6 लाख 15 हजार 23 महिला मतदाताओं सहित 11 अन्य मतदाताओं ने वोट डाले।
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 26 नवंबर। विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत जिले में कुल 74.71 प्रतिशत मतदान हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि जिले में कुल 13 लाख 34 हजार 771 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।इनमें से 7 लाख 19 हजार 337 पुरुष मतदाता तथा 6 लाख 15 हजार 23 महिला मतदाताओं सहित 11 अन्य मतदाताओं ने वोट डाले।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 76 हजार 83 वोट पड़े जिनमें से 95 हजार 143 पुरुष मतदाताओं ने तथा 80 हजार 936 महिला मतदाताओं व 4 अन्य ने वोट डाले। यहां का मतदान प्रतिशत 74.41 रहा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 78 हजार 999 लोगों ने वोट डाला जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 94 हजार 762 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 84 हजार 232 व 5 अन्य मतदाता शामिल रहे। इस विधानसभा क्षेत्र में 75.33 प्रतिशत मतदान हुआ।

इसी प्रकार बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 66 हजार 402 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया इनमें से 87 हजार 47 पुरुष तथा 79 हजार 354 महिला मतदाता तथा एक अन्य शामिल है। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में जिला में सबसे कम मतदान प्रतिशत रहा जहां 67.28 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।

कोलायत विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 191 मतदाताओं ने वोट डाले जिनमें से 1 लाख 10 हजार 13 पुरुष तथा 90 हजार 178 महिला मतदाता शामिल है ।कोलायत विधानसभा क्षेत्र में जिले में सर्वाधिक 78.24 प्रतिशत मतदान हुआ।

लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 21 वोट पड़े, जिनमें 1 लाख 9 हजार 153 पुरुष मतदाता तथा 90 हजार 868 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लूणकरणसर में 76.75 प्रतिशत से हुआ।

डूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 684 मतदाता वोट डालने पहुंचे इनमें 1 लाख 8 हजार 315 पुरुष तथा 92 हजार 368 महिला व एक अन्य मतदाता शामिल हैं। इस विधानसभा का मतदान प्रतिशत 75.47 रहा।

नोखा विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 11 हजार 991 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया ,इनमें 1 लाख 14 हजार 904 पुरुष तथा 97 हजार 87 महिलाओं ने मत डाले। यहां मतदान 75. 16 प्रतिशत रहा।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *