राज्यपाल श्री मिश्र ने स्वामी रामभद्राचार्य से रामकथा सुनी

राज्यपाल श्री मिश्र ने स्वामी रामभद्राचार्य से रामकथा सुनी स्वामी श्री रामभद्राचार्य से अध्यात्म की भारतीय संस्कृति पर की चर्चा
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

स्वामी श्री रामभद्राचार्य से अध्यात्म की भारतीय संस्कृति पर की चर्चा

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जयपुर/बीकानेर, 26 नवंबर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रविवार को बीकानेर में 108 कुंडीय श्री रामचरितमानस महायज्ञ में भाग लिया। बाद में उन्होंने स्वामी श्री रामभद्राचार्य से रामकथा भी सुनी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

श्री मिश्र ने कहा कि राम कथा जीवन का आलोक है। उन्होंने स्वामी श्री रामभद्राचार्य को महान संत बताते हुए कहा कि राम कथा को वह अपने मुख से व्याख्यायित करते हैं तो अमृत झरता है। उन्होंने रामभद्राचार्य जी को इस दौर का मनीषी, राम कथा मर्मज्ञ बताते हुए उनके तप और त्याग को अनुकरणीय बताया।

राज्यपाल श्री मिश्र ने कोई एक घंटे तक तन्मयता से रामकथा सुनी। इससे पहले उन्होंने स्वामी श्री रामभद्राचार्य से अध्यात्म की भारतीय संस्कृति पर भी चर्चा की।

इससे पहले रविवार को राज्यपाल श्री मिश्र के बीकानेर पहुंचने पर नाल एयरपोर्ट पर संभागीय आयुक्त श्रीमती उर्मिला राजोरिया, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम सहित अन्य अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
——–

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *