बीकानेर और नोखा में की कार्यवाही में 8 सिलेण्डर जब्त

बीकानेर और नोखा में की कार्यवाही में 8 सिलेण्डर जब्त
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • एलपीजी के दुरूपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरूद्ध अभियान जारी

बीकानेर, 11 नवंबर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा एलपीजी के दुरूपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरूद्ध अभियान के तहत सोमवार को जिले के शहरी क्षेत्र में चौखूंटी पुल के नीचे क्षेत्र में तथा नोखा में कार्रवाई की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जिला रसद अधिकारी भागुराम महला ने बताया कि घरेलू सिलेंडर के अवैधानिक दुरूपयोग की रोकथाम हेतु प्रवर्तन अधिकारी पवन सुथार तथा प्रवर्तन निरीक्षक प्रखर भार्गव द्वारा चौखूंटी पुल के नीचे सर्विस रोड पर घनश्याम की उचित मूल्य दुकान के पास बंगला नगर निवासी धर्मपाल पुत्र नैनपाल ओझा को अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते हुए पाया गया। इस पर उसके विरूद्ध एलपीजी अधिनियम, 2000 के खंड सं. 3,4,5 व 7 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए मौके पर बीपीसीएल कंपनी के तीन घरेलू गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रोनिक कांटा व एक रिफिलिंग मशीन जब्त की गई।

pop ronak

उन्होंने बताया कि जब्त की गई समस्त सामग्री को जोइया गैस ऐजेंसी के गोदाम में सुरक्षित रखने हेतु सुपुर्द कर पाबंद किया गया तथा आरोपी के विरूद्ध नियमानुसार सक्षम न्यायालय में वाद पेश किया जाएगा। इसके अतिरिक्त रसद विभाग की टीम द्वारा नोखा स्थित जोधपुर शाही मिष्ठान भण्डार तथा अन्य कारखानों पर कार्रवाई करते हुए 5 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *