युवा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र योजना के लिए आवेदन मंगलवार से शुरू

बहाव क्षेत्र में खनन लीज स्वीकार नहीं करने के लिए ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 11 नवम्बर। उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा संचालित युवा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र योजना के तहत उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को राज्य स्तर पर क्रमशः 15 हजार रुपए, दस हजार रुपए एवं पांच रुपए के नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र तथा जिला स्तर पर जिला कलक्टर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जाएंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

युवा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र योजना के अन्तर्गत वर्ष 2023 के लिए आवेदन करने वाले युवाओं से 12 से 18 नवम्बर के बीच आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि उपभोक्ता जागृति क्षेत्र में कार्य करने वाले युवा एवं कार्यकर्ता कार्यालय जिला रसद अधिकारी से आवेदन पत्र प्राप्त कर अंतिम तिथि 18 नवम्बर से पूर्व आवेदन पत्र को पूर्ण भरकर कार्यालय समय में जमा करवा सकते हैं।

pop ronak
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *