दिव्यांग सेवा केन्द्र की हुई शुरुआत

Disabled service center started
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 22 मई। समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की बीकानेर जिला इकाई एवं गौतम कम्प्यूटर के सहयोग से जय नारायण व्यास नगर में दिव्यांग सेवा केन्द्र की शुरुआत की गई ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

केन्द्र का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संचालक एवं समाजसेवी टेकचन्द बरडिया ने सूरदास जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया । डॉ नीरज कुमार शर्मा, सक्षम, प्रांत उपाध्यक्ष जोधपुर प्रांत ने बताया कि दिव्यांगों के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र अथवा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन निःशुल्क करने की सुविधा केंद्र पर दी जाएगी ।

pop ronak

इस अवसर पर अमित साद, सक्षम, प्रांत सह सचिव जोधपुर प्रांत और डॉ. जयप्रकाश कच्छावा, जिला अध्यक्ष, सक्षम बीकानेर इकाई ने भी अपने विचार व्यक्त किये। गौतम कंप्यूटर के दिनेश रामावत ने कहा कि दिव्यांगों के लिए अधिक से अधिक सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर सीताराम शर्मा, सत्येंद्र व्यास, कृष्ण कुमार शर्मा, मूलचंद आचार्य और विनीता उपस्थित रहे।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *