अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण दिवस पर धनीनाथ गिरी मठ पंच मंदिर में पूजन व विचार गोष्ठी

सार सम्भाल यात्रा' का हुआ भव्य स्वागत, युवाओं को दिया गया आध्यात्मिक और संगठनात्मक मजबूती का मंत्र
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 1 जून। ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन व श्री विप्र महासभा की ओर से अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण दिवस पर धनीनाथ गिरी मठ पंच मंदिर में पूजन विचार गोष्ठी प्रवचन आदि हुवे। ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच, हरिद्वार के स्वामी श्री प्रयागदास जी महाराज, वेदशास्त्री पंडित प्रकाश शर्मा, पुजारी भवानी सेवग, शंकर लाल जोशी, लीलाधर आसोपा, रजत दाधीच, प्रशांत शर्मा आदि ने पंच मंदिर स्थित शिवालय में अभिषेक पूजन कर आरती की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इसअवसर पर प्रवचन करते हुवें स्वामी श्री प्रयागदास जी महाराज ने कहा कि ब्राह्मण संस्कारों का नाम है। ब्राह्मण समाज के लोगो के सुविचार से समाज के विभिन्न वर्गों की प्रगति हुई है। कई अवसर पर ब्राह्मण की शालीनता सौम्यता ने अन्य वर्ग ने उसे ठगा है। जो पाप है तथा इस पाप का भुगतान इस जन्म में मनुष्य को करना पड़ता है। मनुष्य जीवन में प्रगति हेतु माता पिता गुरु ब्राह्मण गौ की पूजा व आदर दिव्य फलदायी है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

राष्ट्रीय महामंत्री पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच ने कहा कि कश्मीर से कन्या कुमारी हर गांव ढाणी शहर प्रदेश में ब्राह्मण परिवार की उपस्थिति होते हुवे उस क्षेत्र के लोगो के कल्याण व परोपकार में ब्राह्मण का योगदान है। वर्तमान समय में कुछ स्वार्थी ताक़तों ने पनपते हुवे ब्राह्मण समाज के परिवार का लगातार दोहन व शोषण किया है। जो राष्ट्रीय विकास में घातक साबित हुवा है। जिसे रोकने का दायित्व सरकार व प्रशासन का है। जिसको पूर्ण करने विफलता होना प्रशासन व सरकार की भारी कमी होती है। ब्राह्मण समाज के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य करना ही प्रशासन व सरकार का ध्येय होना चाहिए।

वेद शास्त्री पंडित प्रकाश शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण का आदर करना ही मनुष्यता की निशानी है। उपस्थित स्त्री पुरुष ने मंगल श्लोक करके माता-पिता ,गुरु, गाय, संत, ब्राह्मण के कल्याण हेतु सदैव कार्य का संकल्प लिया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *