कांग्रेस नेता से 5 करोड़ की फिरौती व फायरिंग मामले में गैंगस्टर रोहित गोदारा का गुर्गा गिरफ्तार

कांग्रेस नेता से 5 करोड़ की फिरौती व फायरिंग मामले में गैंगस्टर रोहित गोदारा का गुर्गा गिरफ्तार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 20 नवंबर । बीकानेर पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर रोहित गोदारा के गुर्गे शिवराज सिंह (36) को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 7 जून 2023 को व्यापारी और कांग्रेस नेता सुखदेव चायल से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने तथा उनके आवास पर फायरिंग करने के मामले में की गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सीओ सिटी अनुज डाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सुखदेव चायल मामले में गैंगस्टर रोहित गोदारा मुख्य आरोपी था, जिसमें शिवराज सिंह का नाम भी सामने आया था। शिवराज की गिरफ्तारी मुकदमा नंबर 278/25 के तहत की गई है। इससे पूर्व इस प्रकरण में एक अन्य आरोपी विष्णु साध को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है; अब पुलिस द्वारा रिमांड पर लेकर उससे गहन पूछताछ की जाएगी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

ज्वेलर से फिरौती प्रकरण में भी होगी पूछताछ
सीओ सिटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शिवराज सिंह झुंझुनूं जिले के मंडावा क्षेत्र स्थित तोलियासर गांव का निवासी है। सुखदेव चायल प्रकरण के अतिरिक्त उससे बीकानेर के ज्वेलर जुगल सोनी को मिली 5 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी के संबंध में भी पूछताछ की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जुगल सोनी फिरौती मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को राउंडअप किया था, जिनमें से एक के खिलाफ साक्ष्य न मिलने पर पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।

संगठित अपराध के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी
पुलिस प्रशासन द्वारा राजस्थान सहित अन्य राज्यों में सक्रिय उन सभी व्यक्तियों की तलाश की जा रही है, जिनकी इस पूरे नेटवर्क में भूमिका सामने आ रही है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां आपसी समन्वय से कड़ी से कड़ी जोड़कर मामले की तह तक पहुंचने में जुटी हैं। सीओ सिटी ने संगठित अपराध से जुड़ने वाले युवाओं को आगाह करते हुए कहा कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *