बीकानेर में युवती से रेप का आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर में युवती से रेप का आरोपी गिरफ्तार
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • गांव से बहला-फुसला कर हैदराबाद ले गया था, 1 मई से तलाश रही थी पुलिस

बीकानेर , 6 जून। बीकानेर के गांव में रहने वाली एक युवती को बहला फुसलाकर हैदराबाद ले जाने और वहां उसके साथ जबरन रेप करने के मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। इस युवती ने 1 जून को अपने क्षेत्र के थाने में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से पुलिस युवक की तलाश कर रही थी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि एक जून को पीड़िता ने अपने पिता के साथ पुलिस थाना पहुंच कर रिपोर्ट दी। इसमें बताया 13 मई को हंसराज मेघवाल उसे अपने साथ हैदराबाद ले गया। जहां एक जगह पर उसे रखा गया। उसके साथ जबरन इच्छा के विरुद्ध रेप किया गया।

pop ronak

इस मामले में पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने संबंधित पुलिस थाने को सख्त आदेश दिए। इस पर मामले में पुलिस ने जांच शुरू की। हंसराज को गिरफ्तार कर लिया गया। उपनिरीक्षक रामकेश मीणा के निर्देशन में हंसराज की तलाश की गई और फिर उसे दबोच लिया गया। उधर, युवती का मेडिकल करवाया गया है। युवक को अदालत में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार युवक महज 24 साल का है। इस कार्रवाई में एसआई रामकेश मीणा के अलावा हैड कॉन्स्टेबल बलवान सिंह, हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार, कॉन्स्टेबल रामस्वरूप, कांस्टेबल सताराम व कॉन्स्टेबल गोपालाराम की भूमिका रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *