51 रोगियों के लेन्स प्रत्यारोपित हुए

शहरी समस्या समाधान शिविर
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

गंगाशहर , 11 जून । गंगाशहर राजकीय सैटेलाईट चिकित्सालय में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में आज 51 रोगियों के एस.आई.सी.एस. विधि से लेन्स प्रत्यारोपित किये गये।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ऑपरेशन नेत्र शल्य चिकित्सक डाॅ. संजीव सहगल ने किये। अस्पताल अधीक्षक डाॅ. मुकेश वाल्मिकी ने बताया कि शिविर में बीकानेर क्षेत्र के दूर दराज गांवों से आए रोगियों की नेत्र शल्य चिकित्सा की गई।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

गंगाशहर नागरिक परिषद् के महेन्द्र चोपड़ा नेे बताया कि इस शिविर में नेत्र चिकित्सक सहायक दिलीपसिंह, सीताराम, अनिल यादव, पंकज मदान, प्रशान्त खत्री, विमल तेजी आदि कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

परिषद् के महेन्द्र चोपड़ा , सम्पतलाल दूगड़, बच्छराज रांका, आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। गंगाशहर नागरिक परिषद्, गंगाशहर इकाई के चेयरमेन ने बताया कि हर माह लगाये जाने वाले दो नेत्र चिकित्सा शिविरों (10 व 24) के क्रम में अगला निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 24 जून, 2024 को राजकीय सैटेलाईट अस्पताल, गंगाशहर में आयोजित होगा।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *