जैन संस्कार विधि से पुअल एटीडीसी में संपन्न हुआ दीपावली पूजन, तेयुप चेन्नई ने किया टीम का सम्मान

जैन संस्कार विधि से पुअल एटीडीसी में संपन्न हुआ दीपावली पूजन, तेयुप चेन्नई ने किया टीम का सम्मान
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

चेन्नई , 8 नवम्बर । तेरापंथ युवक परिषद (तेयुप) चेन्नई द्वारा संचालित आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर (एटीडीसी), पुअल में जैन संस्कार विधि के अनुसार दीपावली पूजन का आयोजन पूरी श्रद्धा व आध्यात्मिक गरिमा के साथ किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के सामूहिक स्मरण के साथ हुआ। इसके पश्चात उपासक एवं जैन संस्कारक स्वरूप चंद दांती ने मंगल मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक दीपावली पूजन संस्कार संपन्न करवाया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

समारोह में तेयुप अध्यक्ष कोमल डागा ने स्वागत उद्बोधन दिया, वहीं मंत्री श्रीकांत चोरड़िया ने संस्कारक, एटीडीसी के डॉक्टर्स एवं समस्त स्टाफ टीम को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर तेयुप द्वारा एटीडीसी टीम के सदस्यों का सम्मान भी किया गया।

आयोजन के दौरान तेयुप चेन्नई के सह मंत्री तरुण बैद, संगठन मंत्री प्रदीप सुराणा, एटीडीसी पुअल संयोजक अमित बोहरा, रेडहिल्स संयोजक पीयूष नाहटा तथा सह संयोजक प्रणव डागा सहित कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *