कैरियर काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल सेमिनार के पोस्टर का विमोचन हुआ

कैरियर काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल सेमिनार के पोस्टर का विमोचन हुआ
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर , 15 जून। नागौरी तेलियान विकास समिति की तरफ से नागौरी तेली बिरादरी के छात्र-छात्राओं के लिए कैरियर काउंसलिंग शिविर एवं मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन आगामी 23 जून, 2024 रविवार को हसनैन चैरिटेबल ट्रस्ट सभागार में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम समन्वयक क़ासिम बीकानेरी ने बताया कि इस सिलसिले में समिति की एक अहम मीटिंग मदरसा सबीलुस्सलाम फ़ड बाज़ार में रखी गई। मीटिंग में कैरियर काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल सेमिनार के पोस्टर का विमोचन नागौरी तेली बिरादरी के मोज़ीज़ शख़्सियतों ने किया। इस अवसर पर मोटिवेशनल स्पीकर्स और कैरियर काउंसलिंग के लिए काउंसलर्स के नामों का एक पैनल तैयार किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए हाजी सैय्यद इरफ़ान मास्टर ने कहा कि बिरादरी के नौजवानों द्वारा उठाया गया यह एक बहुत ही बेहतरीन क़दम है, जिससे समाज के छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी। मुख्य अतिथि सहायक अभियंता नज़ीर ग़ौरी ने इस कार्य के लिए समिति के सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस शिविर के आयोजन से समाज के छात्र-छात्राओं में शैक्षिक जागृति पैदा होगी।

pop ronak

विशिष्ट अतिथि सय्यद साबिर गोल्डी ने कहा कि नागौरी तेली समाज बीकानेर के छात्र-छात्राओं के लिए कैरियर काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन पहली बार किया जा रहा है जिसके लिए समिति के समस्त सदस्य बधाई के पात्र है।
आयोजन के लिए बनाई गई शूरा कमेटी के अमीर शाइर समाजसेवी वली मोहम्मद ग़ौरी ने कहा कि समिति आने वाले दिनों में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं शिक्षा के क्षेत्र में अन्य कार्यक्रम भी आयोजित करवाएगी।

समन्वयक शाइर क़ासिम बीकानेरी ने कहा कि समिति द्वारा नागौरी तेली समाज के नौजवानों को मोटिवेशनल सेमिनार कार्यक्रम संपन्न करवाने के लिए अलग-अलग कार्यों से संबंधित ज़िम्मेदारियां सौंपी गई और मोहल्ला वाइज संयोजक एवं सह-संयोजक बनाए गए।

इस अवसर पर मोहम्मद हनीफ़ ग़ौरी, समिति के सदस्य समाजसेवी सिकन्दर राठौड़,फाउंडर इंस्टिट्यूट के संचालक सद्दीक़ ख़िलजी,सय्यद ताहिर, अब्दुल रऊफ़ राठौड़ और इल्मुद्दीन ख़िलजी ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

मीटिंग में नागौरी तेली बिरादरी के अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे । जिनमें सय्यद आफ़ताब गोल्डी, एडवोकेट मक़बूल ख़ान,एडवोकेट सय्यद मोहम्मद फ़िरोज़, सय्यद मंसूर अली, मोहम्मद इस्माइल ख़िलजी, अब्दुल क़य्यूम ख़िलजी,रिज़वान खन्ना, मोहम्मद शाहिद राठौड़, इस्लामुद्दीन, सय्यद एजाज़ अली, सय्यद इरफ़ान और मोहम्मद हुसैन ख़िलजी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *